Who is Airavata in Ramayana: रामायण ट्रेलर में दिखा ऐरावत कौन है? भगवान इंद्र के दिव्य हाथी की कहानी जान रह जाएंगे हैरान

0
248

Who is Airavata in Ramayana: कई महीनों के इंतजार के बाद आखिरकार नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर इस मेगा पौराणिक फिल्म की पहली झलक ने लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है. ट्रेलर में दमदार विजुअल्स, भव्य युद्ध और कई पौराणिक पात्रों की झलक देखने को मिलती है. इन्हीं में एक विशाल सफेद हाथी भी नजर आता है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है. आखिर ये दिव्य हाथी कौन है और रामायण की कहानी में इसकी क्या अहमियत है? आइए जानते हैं.

रामायण ट्रेलर में दिखा सफेद हाथी कौन है? (Who is Airavata in Ramayana)

ट्रेलर में आसमान में युद्ध करता दिखाई देने वाला विशाल सफेद हाथी कोई साधारण जीव नहीं, बल्कि ऐरावत है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार ऐरावत देवताओं के राजा इंद्र का दिव्य वाहन माना जाता है. इसकी भव्य उपस्थिति और दिव्य शक्ति इसे पौराणिक कथाओं के सबसे शक्तिशाली जीवों में शामिल करती है.

पौराणिक कथाओं के अनुसार ऐरावत का जन्म समुद्र मंथन के दौरान हुआ था. बाद में देवताओं के राजा इंद्र ने इसे अपना वाहन बनाया. ऐरावत का वर्णन एक विशाल सफेद हाथी के रूप में किया गया है, जिसके कई दांत या सूंड होने की बात भी विभिन्न ग्रंथों में मिलती है. इसे स्वर्ग की शक्ति, समृद्धि और दिव्यता का प्रतीक माना जाता है.

क्या ट्रेलर में दिखा ऐरावत?

ट्रेलर में ऐरावत की मौजूदगी केवल विजुअल इफेक्ट्स दिखाने तक सीमित नहीं लगती. माना जा रहा है कि ये दृश्य उस प्रसंग की ओर इशारा करता है, जब रावण ने स्वर्ग लोक पर आक्रमण किया था. इसी युद्ध में रावण के पुत्र मेघनाद ने इंद्र को पराजित किया था, जिसके बाद उसे इंद्रजीत की उपाधि मिली थी. यदि फिल्म में ये अध्याय दिखाया जाता है, तो दर्शकों को रामायण के कम चर्चित लेकिन बेहद महत्वपूर्ण प्रसंग बड़े पर्दे पर देखने को मिल सकते हैं.

फिल्म की स्टारकास्ट

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज होगी. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे.

इसके अलावा लारा दत्ता कैकेयी, अरुण गोविल राजा दशरथ, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा, शीबा चड्ढा मंथरा, काजल अग्रवाल मंदोदरी, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

रामायण कब होगी रिलीज?

फिल्म ‘रामायण’ का पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जबकि इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 पर दर्शकों के बीच आएगा. ये भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी पौराणिक फिल्मों में से एक मानी जा रही है.

  • TAGS
  • [post_tags]