Salman Khan-Aishwarya Rai: सलमान खान से ब्रेकअप के बाद कैसी थीं ऐश्वर्या राय की हालत?

0
183
Salman Khan-Aishwarya Rai: सलमान खान से ब्रेकअप के बाद कैसी थीं ऐश्वर्या राय की हालत?
Salman Khan-Aishwarya Rai: सलमान खान से ब्रेकअप के बाद कैसी थीं ऐश्वर्या राय की हालत?

को-स्टार सादिया सिद्दीकी ने 21 साल बाद खोले राज
Salman Khan-Aishwarya Rai, (आज समाज), मुंबई: बॉलीवुड की दुनिया में सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिलेशनशिप के चर्चे खूब होते हैं। कहा जाता है कि दोनों साल फिल्म हम दिल दे चुके सनम के दौरान एक-दूसरे के प्यार में डूब हुए थे। अब इसी पर बात करते हुए एक्ट्रेस सादिया सिद्दीकी ने कई और राज खोले हैं। सादिया ने ऐश्वर्या के साथ साल 2005 में आई फिल्म शब्द में काम किया था।

उन्होंने बताया कि सलमान खान के साथ ब्रेकअप के बाद अपनी निजी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजरने के बावजूद, ऐश्वर्या सेट पर खुद को बहुत शांत और प्रोफेशनल बनाए रखा हुआ था। सादिया ने कहा कि ऐश्वर्या ने कभी भी अपनी निजी परेशानियों को सेट पर अपने काम पर असर नहीं पड़ने दिया। उन्होंने ऐश्वर्या को पूरी तरह से तैयार रहने वाली और अपने काम के प्रति बेहद समर्पित कलाकार बताया।

साल 2002 में हुआ ब्रेकअप

ऐश्वर्या और सलमान की लव स्टोरी संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सेट से शुरू हुई थी। इसके बाद इनकी शादी के चर्चे भी शुरू हो गए थे। हालांकि 2002 में ऐश्वर्या ने खुद कंफर्म किया कि सलमान से उनका ब्रेकअप हो गया है। साल 2003 में ये मामला फिर प्रकाश में आया जब ऐश्वर्या राय से लिंकअप की खबरों के बीच विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कांफ्रेंस की ये बताते हुए कि सलमान उन्हें धमकी दे रहे हैं।

पूरी तरह से प्रोफेशनल तरीके से काम करती थी ऐश्वर्या

शब्द की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या की लाइफ की बैकस्टोरी में ये सब चल रहा था लेकिन इसका बिल्कुल भी असर उन्होंने उनके काम पर नहीं पड़ने दिया। सादिया ने कहा कि उनका और ऐश्वर्या का फिल्म में कोई सिंगर शॉट नहीं था लेकिन फिर भी उन्होंने उन्हें दूर से बहुत आॅब्जर्व किया। सादिन ने कहा, मैंने जो कुछ भी देखा, उससे यही लगा कि उन्होंने इसे बहुत अच्छे से छिपाया।

वह हमेशा पूरी तैयारी के साथ आती थी, उसे अपनी सारी लाइन्स याद होती थीं, उन्होंने स्क्रिप्ट को अच्छी तरह पढ़ा होता था और वह पूरी तरह से प्रोफेशनल तरीके से काम करती थी। शब्द साल 2005 में रिलीज हुई थी और इसे लीना यादव ने डायरेक्ट किया था। इसमें संजय दत्त, ऐश्वर्या राय और जायद खान ने लीड रोल निभाया था।

ये भी पढ़ें: हॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं हैं संजू बाबा की बेटी त्रिशाला दत्त

  • TAGS
  • [post_tags]