Varun Dhawan: इस आॅस्कर विनर फिल्ममेकर के साथ डेब्यू करना चाहते थे वरुण धवन

0
210
Varun Dhawan: इस आॅस्कर विनर फिल्ममेकर के साथ डेब्यू करना चाहते थे वरुण धवन
Varun Dhawan: इस आॅस्कर विनर फिल्ममेकर के साथ डेब्यू करना चाहते थे वरुण धवन

करण जौहर ने किया लॉन्च, तो पिता को लगा था झटका
Varun Dhawan, (आज समाज), मुंबई: वरुण धवन पिछले 14 सालों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। साल 2012 में आई करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट आॅफ द ईयर से उन्होंने डेब्यू किया था। सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट भी उनके साथ इस फिल्म का हिस्सा थे। बॉक्स आॅफिस पर ये फिल्म सेमी-हिट रही थी। वरुण ने भले ही इस पिक्चर से अपना एक्टिंग सफर शुरू किया था, लेकिन इससे पहले उन्होंने अपने डेब्यू के लिए कुछ और ही सोच रखा था।

वो सिर्फ दो लोगों की फिल्म से लॉन्च होना चाहते थे। पहले अनुराग कश्यप और दूसरे आॅस्कर विनर हॉलीवुड फिल्ममेकर स्टीवन स्पीलबर्ग। दरअसल, वरुण खुद को अपने पिता डेविड धवन के सामने साबित करना चाहते थे। इसलिए वो ऐसा सोचते थे कि अगर वो स्टीवन स्पीलबर्ग या अनुराग कश्यप की फिल्म से डेब्यू करेंगे, तो उनके पिता को झटका लगेगा। पर वरुण को लांच किया करण जौहर ने। इससे भी डेविड धवन को झटका लगा था, क्योंकि उन्हें नहीं लगता था कि वरुण एक्टर बनेंगे। वरुण ने बताया कि उनके पिता के अलावा हर किसी को लगता था कि वो एक्टर बन सकते हैं।

वरुण की मां ने उनसे क्या कहा था?

वरुण ने बताया कि वो हमेशा से एक्टिंग करना चाहते थे, लेकिन परिवार के सपोर्ट से फिल्मों में एंट्री करना कभी भी उनके प्लान का हिस्सा नहीं था। बी अ मैन यार पॉडकास्ट में वरुण ने कहा, मेरी मां ने मुझसे कहा था कि तुम्हारे पिता तुम्हें कभी भी लांच नहीं करने वाले हैं, क्योंकि उन्होंने कभी किसी को लॉन्च नहीं किया है। वो तुम्हारे साथ तभी काम करेंगे जब उन्हें लगेगा कि तुम स्टार बन चुके हैं।

वरुण का प्लान क्या था?

वरुण ने ये भी कहा, मैंने कई एक्टिंग क्लासेस में एडमिशन लिया। यहां तक कि पापा को दिखाने के लिए मेरा प्लान हॉलीवुड में डेब्यू करने का था। मैं चाहता था कि स्टीवन स्पीलबर्ग या अनुराग कश्यप मुझे लांच करें। वरुण ने मुस्कुराते हुए कहा, पापा को सिर्फ इन दो से झटका लग सकता था। लेकिन उन्हें तब भी झटका लगा था जब करण ने मुझे लॉन्च किया था।

पिता डेविड धवन के साथ वरुण की फिल्म

वरुण धवन ने डेब्यू के दो साल के बाद साल 2014 में अपने पिता के डायरेक्शन में बनी फिल्म में पहली बार काम किया था। वो फिल्म थी मैं तेरा हीरो। इस फिल्म में लोगों ने वरुण को पसंद किया था। इसके अलावा दोनों जुड़वा 2 और कुली नंबर- 1 में भी साथ काम कर चुके हैं। वहीं अब वरुण है जवानी तो इश्क होना है के नाम से एक फिल्म लेकर आ रहे हैं। इसे भी उनके पिता ने ही डायरेक्ट किया है। इसकी रिलीज डेट 12 जून है।

ये भी पढ़ें: अपने नाम करने चली ये एक्ट्रेस, इन 5 फिल्मों से धमाल मचाने को तैयार

  • TAGS
  • [post_tags]