Peddi Trailer: राम चरण की 300 करोड़ के बजट वाली फिल्म का आ रहा ट्रेलर

0
333
Peddi Trailer: राम चरण की 300 करोड़ के बजट वाली फिल्म का आ रहा ट्रेलर
Peddi Trailer: राम चरण की 300 करोड़ के बजट वाली फिल्म का आ रहा ट्रेलर

5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देंगी फिल्म
Peddi Trailer, (आज समाज), नई दिल्ली: साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म पेड्डी सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म का इंतजार साल 2026 की शुरूआत से ही फैंस कर रहे थे लेकिन ये फिल्म अभी तक रिलीज नहीं की जा सकी है। हालांकि इसकी फिक्स्ड रिलीज डेट तो आ गई है और फिल्म कुछ दिनों में ही सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। वहीं फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी फैंस काफी समय से उत्सुक थे।

अब पता चल गया है कि आखिर पेड्डी फिल्म का ट्रेलर किस दिन आएगा। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के लिए मेकर्स द्वारा खास इंतजाम किए गए हैं और इस इवेंट में मशहूर म्यूजिशियन एआर रहमान भी परफॉर्म करते नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि कब 300 करोड़ रुपये के बजट में बन रही फिल्म पेड्डी का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

कब आएगा पेड्डी फिल्म का ट्रेलर?

पेड्डी फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का ट्रेलर 16 मई 2026 को जारी किया जाना है। मध्यप्रदेश के भोपाल में एक ग्रैंड इवेंट होगा जहां इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पेड्डी फिल्म की कास्ट और क्रू के शामिल होने की संभावना है।

फिल्म की बात करें तो इस इवेंट में बुचि बाबू सना, राम चरण, जान्हवी कपूर, वेंकट सतीश किलारू और सुकुमार जैसे सेलेब्स शामिल हो सकते हैं। फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

ए आर रहमान करेंगे परफॉर्म

पेड्डी के ग्रैंड इवेंट की खास बात ये होगी कि इसमें आॅस्कर अवॉर्ड विनर ए आर रहमान भी परफॉर्म करते नजर आएंगे। इस इवेंट को बड़े पैमाने पर लॉन्च किया जाना है और अभी से इसकी तैयारी भी भोपाल में शुरू हो गई है। मालूम हो कि ए आर रहमान ने ही इस फिल्म का म्यूजिक भी दिया है।

फिल्म की बात करें तो इसका निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं और फिल्म का निर्माण वैंकट सतीश किलारु और ईशान सक्सेना कर रहे हैं। फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर के अलावा शिव राजकुमार, जगपति बाबू और देव्येंदु भी नजर आएंगे। 300 करोड़ के बजट में बन रही ये तेलुगू फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: 45 की उम्र में श्वेता की खूबसूरती ने लूटा दिल

  • TAGS
  • [post_tags]