Shanoo Sharma Marriage: रणवीर सिंह को बॉलीवुड में एंट्री कराने वाली कास्टिंग डायरेक्टर ने रचा ली शादी

0
375
Shanoo Sharma Marriage: रणवीर सिंह को बॉलीवुड में एंट्री कराने वाली कास्टिंग डायरेक्टर ने रचा ली शादी
Shanoo Sharma Marriage: रणवीर सिंह को बॉलीवुड में एंट्री कराने वाली कास्टिंग डायरेक्टर ने रचा ली शादी

धुरंधर एक्टर ने यूं किया विश
Shanoo Sharma Marriage, (आज समाज), मुंबई: लंबे वक्त से फिल्मों में काम कर रहीं और यश राज फिल्म्स का हिस्सा रहीं कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने शादी कर ली है। उन्होंने इस मौके पर इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटोज शेयर करते हुए खुशखबरी साझा की। उन्होंने फोटोज शेयर करने के बजाय अपने हसबेंड को लेकर डिटेल्स शेयर नहीं की। शानू ने इस मौके पर लिखा, भगवान की कृपा से मुझे ऐसा शख्स मिल गया जिसके साथ मैं अपने आगे के जीवन में कदम से कदम मिलाकर चल सकते हैं।

अपने परिवार के आशीर्वाद और करीबियों के प्यार की बदौलत हमने आज सुबह अपना रिलेशनशिप आॅफिशियल कर दी। वेडिंग सेलिब्रेशन अब आगे के दिनों में की जाएगी।

स्टार्स दे रहे शुभकामनाएं

शानू शर्मा की शादी पर स्टार्स की शुभकामनाएं भी मिल रही हैं। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने इस मौके पर उन्हें हार्ट इमोजी शेयर किए हैं। वहीं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी इस मौके पर शानू को विश करते हुए लिखा, बधाई हो मेरी लड़की, ये तो बहुत बड़ी न्यूज है। इसके अलावा ईशा गुप्ता ने रिएक्ट करते हुए लिखा, कॉन्ग्रेचुलेशन्स बेबी। वहीं पुष्पा फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा, कॉन्ग्रेचुलेशन्स। इसके अलावा प्रनुतन बहल, आर जे महवेश और रिया चक्रवर्ती ने भी बधाई दी है।

बड़े-बड़े स्टार्स को किया लांच

शानू शर्मा की बात करें तो उन्होंने ही 3000 करोड़ी फिल्म फ्रेंचाइजी के लीड एक्टर रणवीर सिंह की बॉलीवुड में एंट्री कराई थी और उन्हें बैंड बाजा बारात फिल्म के लिए लिया था। दोनों ही कलाकार तभी से आपस में खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं।

शानू शर्मा की बात करें तो सिर्फ रणवीर सिंह ही नहीं बल्कि उन्होंने और भी बड़े-बड़े स्टार्स को लॉन्च किया है। इसमें अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा और भूमि पेडनेकर जैसे स्टार्स का नाम शामिल है। वे एक था टाइगर, वॉर 2, गुंडे और दम लगा के हइस्सा जैसी फिल्मों में कास्टिंग डायरेक्टर का रोल प्ले कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: येलो मोनोकिनी में मानुषी छिल्लर ने मालदीव के बीच पर बरसाया कहर

  • TAGS
  • [post_tags]