Rise and Fall season 2: ऐसा क्या हुआ कि तेज प्रताप को रोता देखकर स्वरा भास्कर भी रो पड़ीं?

0
74

Rise and Fall season 2: रियेलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ के कंटेस्टेंट का शो के दौरान एक अलग ही रूप देखने को मिला। अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी बेटी को याद कर रो पड़ीं, वहीं लालू प्रसाद यादव के बेटे व पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव अपनी मां राबड़ी को याद करके भावुक हो गए।

मां को याद कर भावुक हुए तेज प्रताप

‘राइज एंड फॉल 2’ का माहौल तब भावुक हो गया जब तेज प्रताप यादव ने बताया कि उन्हें अपने घर की याद आ रही है और खासतौर पर मां राबड़ी देवी को वह काफी मिस कर रहे हैं। यही नहीं, उन्होंने यह तक कह दिया कि मैं घर जाना चाहता हूं। तेज प्रताप की बात सुनकर शो के अन्य सदस्य भी भावुक हो गए। खासतौर पर स्वरा भास्कर, जिन्हें अपनी बेटी राबिया की याद सताने लगी। पहले तो स्वरा तेजू भैया को समझाती दिखीं, लेकिन कुछ देर बाद खुद बेटी को याद करके इमोशनल हो गईं और रोने लगीं।

बेटी से लिपटना चाहती हैं स्वरा

स्वरा भास्कर हालिया एपिसोड में अपनी बेटी राबिया को याद करके भावुक हो गईं और मेकर्स से अपनी बेटी की तस्वीर दिखाए जाने की जिद करने लगीं। वह रोते हुए कहती हैं कि उन्हें अपनी बेटी की बहुत याद आ रही है। इस पर तेज प्रताप उन्हें संभालने की कोशिश करते हैं। स्वरा ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- ‘वर्किंग मॉम का दिमाग तो काम पर होता है, लेकिन दिल हमेशा घर में रहता है।’

शहजाद पूनावाला बने स्वरा के कोच

शो का एक और वीडियो चर्चा में रहा, जिसमें शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। शो की शुरुआत में जहां दोनों के बीच तनातनी देखने को मिली थी और लगातार दोनों एक-दूसरे की बातों का विरोध करते नजर आए, वहीं दिन बीतने के साथ दोनों के बीच के रिश्ते भी सुधर रहे हैं। हाल ही में शहजाद पूनावाला, स्वरा के फिटनेस कोच बने भी दिखे।

  • TAGS
  • [post_tags]