Sona Mohapatra: दिल्ली वालों के दिल धड़काने की तैयारी में सोना महापात्रा

0
290
Sona Mohapatra: दिल्ली वालों के दिल धड़काने की तैयारी में सोना महापात्रा
Sona Mohapatra: दिल्ली वालों के दिल धड़काने की तैयारी में सोना महापात्रा

28 फरवरी को सूफी हेरिटेज फेस्टिवल में करेंगी परफॉर्म
Sona Mohapatra, (आज समाज), नई दिल्ली: बॉलीवुड में एक से एक सिंगर्स हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो लीग से हटकर अपनी आवाज की ताजगी के लिए जाने जाते हैं। इन्हीं में से एक हैं सिंगर सोना महापात्रा। सोना की आवाज में एक ऐसी कशिश है, जो भुलाए नहीं भूलती। अम्बरसरिया, बहारा और जिया लागे ना जैसे बेहतरीन गानों को अपनी आवाज देने वाली सोना अब दिल्ली वालों के दिल को धड़काने की तैयारी में हैं।

सोना जल्द ही अपनी आवाज का जलवा दिखाने दिल्ली की धरती पर आएंगीं। 28 फरवरी से 1 मार्च तक दिल्ली में होने वाले सूफी हेरिटेज फेस्टिवल में सोना परफॉर्म करने जा रहीं हैं। आइए जानते हैं आप सोना को लाइव कहां और कैसे सुन सकते हैं?

28 फरवरी को होगा परफॉर्मेंस

सूफी हेरिटेज फेस्टिवल में सोना का परफॉर्मेंस 28 फरवरी को होने वाला है। ये परफॉर्मेंस रात को 8 बजे से 10 बजे के बीच होगी, जहां सोना सुरों के जादू से लोगों को झूमने को मजबूर कर देंगी। सिंगर को लाइव सुनने के लिए आपको दिल्ली के दिल में बसे सुंदर नर्सरी पहुंचना होगा। सूफी गानों की शाम में अपनी मखमली आवाज से सोना आपको भी मंत्रमुग्ध कर देंगी।

सूफी फेस्टिवल का आगाज

बात करें सूफी फेस्टिवल की तो ये दो दिन का कार्यक्रम है, जहां आपको भारत के दिलों में बसे सूफी कल्चर को एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा। हजरत निजामुद्दीन औलिया की सीखों से अमीर खुसरो की कविताओं तक, इस फेस्टिवल में आपको सूफी कल्चर का हर रंग देखने को मिलेगा।

ये फेस्टिवल सुंदर नर्सरी में 28 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक चलेगा। फेस्टिवल की टाइमिंग दिन में 2 बजे से रात में 10 बजे तक रहेगी। सोना के शो की टिकट रेट की बात करें तो शो का टिकट आपको डिस्ट्रिक ऐप पर मिल जाएगा। शो के टिकट का प्राइज 1499 रुपए से शुरू है।

ये भी पढ़ें: 36 साल बड़े सनी देओल संग हुआ था उर्वशी रौतेला का डेब्यू, बुरी तरह पिटी थी फिल्म

  • TAGS
  • [post_tags]