Shruti Haasan New House: नए घर में शिफ्ट हुई श्रुति हासन, सामने आई गृह प्रवेश पूजा की तस्वीरें

0
109
Shruti Haasan New House: फिल्म ‘आकासम लो ओका तारा’ में नजर आएंगी श्रुति हासन।
Shruti Haasan New House: फिल्म ‘आकासम लो ओका तारा’ में नजर आएंगी श्रुति हासन।

श्रुति हासन ने हाल ही में चेन्नई में नया घर खरीदा है
Shruti Haasan New House, (आज समाज), चेन्नई: एक्ट्रेस श्रुति हासन साउथ फिल्मों में तो काम करती ही हैं, इसके अलावा उन्हें बॉलीवुड में भी काफी पसंद किया गया है। फिल्म रमैया वस्तावैया से तो उन्हें जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी। एक्ट्रेस का मुंबई में शानदार घर है और अब उन्होंने चेन्नई में भी नया घर खरीदा है। हाल ही में गृह प्रवेश की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें एक सिंपल फैमिली गेटटुगेदर में एक्ट्रेस ने पूजा-अर्चना की।

चेन्नई में ही हुआ था श्रुति हासन का जन्म

श्रुति हासन की घर की चाबियों की तस्वीर भी सामने आई है। एक्ट्रेस का जन्म भी चेन्नई में ही हुआ था और इसी शहर में वो पली-बढ़ी भी हैं। इसी के साथ अपनी स्कूली शिक्षा भी उन्होंने चेन्नई से ही पूरी की है। अपने शहर में नया घर लेना उनके लिए इमोशन से जुड़ा हुआ है। चलिए देख लेते हैं गृह प्रवेश की तस्वीरें।

वायरल हो रहीं तस्वीरें

श्रुति हासन के गृह प्रवेश की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी के एक नए चैप्टर की शुरूआत पारंपरिक तरीके से की है। इन तस्वीरों में उन्हें पूजन करते और फैमिली के साथ खुशियों भरे पल बिताते हुए देखा जा सकता है।

पूजा करती आई नजर

श्रुति हासन को इन तस्वीरों में जमीन पर बैठकर पूजा करते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में खूबसूरत झलकियां दिखाई गई हैं। जिसमें स्वीट्स से लेकर उनके नए घर की चाबियां भी दिखाई दे रही हैं। ये तस्वीरें पैपराजी और उनके फैन पेज से शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के करीबियों को भी देखा जा सकता है। श्रुति हासन और सभी साथ में बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

मुंबई वाला घर भी शानदार

श्रुति का मुंबई वाला घर उनके म्यूजिक के प्रति पैशन को भी दिखाता है। वो प्यानो बजाते हुए वीडियो भी शेयर कर चुकी हैं। उनका ये घर गॉथिक और रस्टिक डेकोर स्टाइल में सजा हुआ है। उनके इस घर में लिविंग रूम तीन सेक्शन में डिवाइड है, जिसमें म्यूजिक रूम, सिटिंग एरिया और डाइनिंग रूम है। घर में बड़ी विंडो हैं जिससे नेचुरल लाइट घर में आ सके। इसके अलावा उन्होंने एंटीक कलाकृतियों से भी अपने घर को डेकोरेट किया है।

ये भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने की सगाई

  • TAGS
  • [post_tags]