Rakul Preet Singh: ब्लैक ड्रेस में रकुल प्रीत ने ढाया कहर

0
87
Rakul Preet Singh: ब्लैक ड्रेस में रकुल प्रीत ने ढाया कहर
Rakul Preet Singh: ब्लैक ड्रेस में रकुल प्रीत ने ढाया कहर

सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें
Rakul Preet Singh, (आज समाज), मुंबई: रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ब्लैक ड्रेस में कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं जिनमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक को उन्होंने ब्लैक हील्स, ब्रेसलैट और डिजाइनर ईयरिंग्स के साथ पेयर किया है। रकुल की इन तस्वीरों पर फैंस ने कमेंट सेक्शन में खूब तारीफ की। एक ने लिखा, कितनी खूबसूरत हो आप। एक ने कमेंट किया, ब्यूटी क्वीन आॅफ बॉलीवुड।

एक ने कमेंट किया, कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है। एक ने लिखा, माय आॅल टाइम फेवरेट। रकुल प्रीत सिंह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। वहीं फैंस भी उनके सभी अपडेट्स पर अपने रिएक्शन देते हैं। इन तस्वीरों के साथ रकुल ने कैप्शन दिया, Feeling Espresso-ish।

पति पत्नी और वो दो में नजर आई थीं रकुल

रकुल की हालिया फिल्म पति पत्नी और वो दो थीं। जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी और सारा अली खान थे। फिल्म बॉक्स आॅफिस पर उतनी खास नहीं चली लेकिन इसके गाने काफी वायरल हुए।

रकुल प्रीत सिंह इस वक्त कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। पति पत्नी और वो दो से पहले वे अर्जुन कपूर के साथ मेरे हसबैंड की बीवी में नजर आई थीं। इसमें कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी थे और भूमि पेडनेकर भी अहम भूमिका में थीं।

रामायण में शूर्पणखा का रोल निभा रही हैं रकुल

रकुल की मोस्ट अवेटेड माईथोलॉजिकल फिल्म रामायण है जिसमें वे शूर्पणखा का रोल निभा रही हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल जैसे सितारे नजर आएंगे। इसे नितेश तिवारी बना रहे हैं और यह दो पार्ट में रिलीज होगी। जिसमें से पहला पार्ट दीवाली 2026 के लिए शेड्यूल है।

ये भी पढ़ें: सोनम बाजवा ने ब्लैक ड्रेस में लगाया हॉटनेस का तड़का