Ishita Daughter Birthday: 1 साल की हुई इशिता दत्त और वत्सल सेठ की लाडली

0
106
Ishita Daughter Birthday: 1 साल की हुई इशिता दत्त और वत्सल सेठ की लाडली
Ishita Daughter Birthday: 1 साल की हुई इशिता दत्त और वत्सल सेठ की लाडली

पहले बर्थडे पर दिखाया बेटी का चेहरा
Ishita Daughter Birthday, (आज समाज), मुंबई: इशिता दत्ता और वत्सल सेठ की लाडली बेटी वेदा 10 जून बुधवार को पूरे 1 साल की हो गई है। कपल ने अपनी लाडली का पहला बर्थडे काफी शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया। जिसकी कई तस्वीरें भी कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। जिसमें उनकी प्यारी बेटी की झलक देखने को मिली है। इस खास मौके पर कपल ने फैंस का लंबा इंतजार खत्म करते हुए बेटी का चेहरा रिवील किया है। इशिता और वत्सल ने बेटी के जन्म के बाद से उसके चेहरे को छिपा कर रखा था। ऐसे में फैंस को उनकी नन्ही परी को देखने की काफी ज्यादा एक्साइटमेंट थी। जो अब खत्म हो गई है।

काफी क्यूट लग रही है नन्ही परी

कपल ने बेटी के पहले बर्थडे पर उसका मासूम सा चेहरा रिवील किया है। तस्वीर में इशिता और वत्सल बेटी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी नन्ही परी मुस्काती दिखाई दे रही है, जो काफी क्यूट लग रही है। इशिता और वत्सल भी बेटी की मासूमियत को निहारते दिखाई दे रहे हैं।

परफेक्ट फैमिली पिक्चर भी पोस्ट की

अगली तस्वीर में वेदा का काफी खूबसूरत सा केक नजर आ रहा है, जिसमें एनिमल की फोटोज लगी हैं और नंबर 1 की कैंडिल लगाई गई है। वहीं इस तस्वीर में वेदा की झलक भी देखने को मिल रही है, जो गुब्बारों की तरफ देख रही है। दो चोटी और येलो फ्रॉक में वेदा बेहद क्यूट लग रही हैं। इशिता और वत्सल ने अपनी परफेक्ट फैमिली पिक्चर भी पोस्ट की है, जिसमें वो बेटी वेदा और बेटे वायु के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि, कपल ने 28 नवंबर 2017 में शादी रचाई थी। 2023 में इशिता ने बेटे को जन्म दिया और साल 2025 में उनके घर में बेटी वेदा ने जन्म लिया।

ये भी पढ़ें: 38 की उम्र में पहली बार मां बनेगी एक्ट्रेस, मेटरनिटी फोटोशूट में दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

  • TAGS
  • [post_tags]