Hollywood Singer: ‘धुरंधर’ के गाने शरारत पर झूमे प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस

0
274

Hollywood Entertainment News: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ देश के साथ दुनिया में भी लगातार सुर्खियां बटोर रही है। इस मूवी के गाने ‘शरारत’ को कई बड़ी हस्तियां पसंद कर रही हैं, जिससे साफ है कि बॉलीवुड म्यूजिक के दिवाने न केवल भारत बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मौजूद हैं। इसका ताजा उदाहरण उस समय देखने को मिला  मिला जब ‘धुरंधर’ के गाने शरारत पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस झूम उठे। यही नहीं निक के भाई जो और केविन जोनस ने भी इस गाने पर डांस किया।

अपने भाइयों संग गाने पर झूमे निक 

अपने कॉन्सर्ट से पहले उन्होंने जोश बढ़ाने के मकसद से हिंदी फिल्म ‘धुरंधर’ के इस गाने को चुना। निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में डांस की तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में निक अपने भाइयों संग स्टेज पर जाने से पहले ‘शरारत’ गाने पर झूमते दिख रहे हैं। डांस करते तीनों लोगों में ऊर्जा व उत्साह साफ दिख रहा है।

‘हाहाहाहा जीजू जाने दे’ : रणवीर सिंह

रणवीर सिंह ने निक जोन के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा- ‘हाहाहाहा जीजू जाने दे।’ बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब जोनस ब्रदर्स ने बॉलीवुड म्यूजिक के लिए अपना प्यार दिखाया है। कुछ ही दिन पहले निक फिल्म ‘वॉर 2’ के गाने ‘आवां जावां’ पर झूमे नजर आए थे। इसकी भी उन्होंने तस्वीरें शेयर की थीं। उस तस्वीर में निक भारतीय संगीत की धुन व बीट्स का लुत्फ उठा रहे हैं। इससे साफ है कि निक व उनका परिवार भारतीय गानों को केवल सुनता ही नहीं, बल्कि उनसे जुड़ाव भी महसूस करता है।

हर गाना ग्लोबल म्यूजिक चार्ट में जगह बना रहा

गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ फिल्म का हर गाना ग्लोबल म्यूजिक चार्ट में स्थान बनाने में कामयाब रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा पहली दफा हुआ है जब किसी हिंदी फिल्म के पूरे एल्बम ने एक साथ अंतरराष्टÑीय स्तर पर इतनी बड़ी पहचान बनाई हो। यह उपलब्धि न केवल फिल्म के लिए, बल्कि भारतीय संगीत उद्योग के लिए भी गर्व का पल है।

ये भी पढ़ें : Hollywood: कैटी पेरी ने कनाडा के पूर्व पीएम संग की अपने रोमांस की पुष्टि, जस्टिन ट्रूडो के साथ साझा की डेटिंग की तस्वीरें

  • TAGS
  • [post_tags]