Awarapan 2 Box Office Collection Day 3: इमरान हाशमी की मचअवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. भले ही 2007 में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘आवारापन’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाई थी, लेकिन समय के साथ लोगों के बीच इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई. खासतौर पर फिल्म के गाने आज भी लोगों के बीच बेहद फेमस हैं. यही वजह है कि सीक्वल को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.
फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन ‘आवारापन’ का लाइफटाइम कलेक्शन पार कर दिया. सैकनिल्क के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस वाले लंबे वीकेंड का फायदा उठाते हुए फिल्म ने शुक्रवार को ₹22 करोड़ का कलेक्शन किया.
दूसरे दिन 55 फीसदी की जोरदार ग्रोथ
शनिवार को ‘आवारापन 2’ की कमाई में करीब 55 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और फिल्म ने ₹33.75 करोड़ का कारोबार किया. शनिवार को फिल्म के शो की संख्या भी बढ़ाई गई. पहले दिन जहां कुल 9,033 शो थे, वहीं दूसरे दिन ये आंकड़ा बढ़कर 10,496 शो हो गया.
रविवार को शो की संख्या घटकर 9,403 रह गई, जिसका असर कमाई पर भी दिखाई दिया. तीसरे दिन फिल्म ने ₹26 करोड़ का कलेक्शन किया.
तीन दिनों में ₹81.75 करोड़ की कमाई (Box Office Collection Day 3)
तीन दिनों के शानदार प्रदर्शन के बाद भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹81.75 करोड़ पहुंच गया है. अब सोमवार का कलेक्शन बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे पता चलेगा कि फिल्म वीकेंड के बाद बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ कितनी मजबूत रख पाती है.
‘आवारापन 2’ का दिनवार कलेक्शन
पहला दिन (शुक्रवार): ₹22.00 करोड़
दूसरा दिन (शनिवार): ₹33.75 करोड़
तीसरा दिन (रविवार): ₹26.00 करोड़
कुल भारत नेट कलेक्शन: ₹81.75 करोड़
₹45 करोड़ के बजट में बनी फिल्म पहले ही हिट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ करीब ₹45 करोड़ के बजट में बनी है. ऐसे में पहले वीकेंड में ही ₹81.75 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने सफल स्थिति हासिल कर ली है और शानदार ROI (रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट) दर्ज किया है.
‘आवारापन 2’ 2026 में सफल होने वाली 8वीं बॉलीवुड फिल्म बन गई है. ये फिल्म ‘बॉर्डर 2’, ‘द केरला स्टोरी 2’, ‘धुरंधर 2’, ‘भूत बंगला’, ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘धमाल 4’ की सूची में शामिल हो गई है.


