Entertainment News: ‘इशारे तेरे’ और ‘दिलबर’ जैसे गानों से अपनी अलग पहचान बनाने वाली सिंगर ध्वनि भानुशाली ने अपने बॉयफ्रेंड यश भानुशाली से सगाई कर ली है। सिंगर ने अपने मंगेतर के साथ सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट की।
यश भानुशाली से की सगाई
ध्वनि भानुशाली ने शुक्रवार, 13 नवंबर को इंस्टाग्राम पर यश भानुशाली के साथ अपनी सगाई की चार तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए और बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड में लिखा है, ‘क्या मुझसे शादी करोगे?’ वहीं दूसरी तस्वीर में यश अपनी लेडी लव ध्वनि को को गाल पर किस करते हुए नजर आए। तस्वीरों को पोस्ट करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा, ”मुझे मेरा पसंदीदा कपकेक मिल गया। हां कह दी।”
फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग
तीसरी तस्वीर में भी यह कपल रोमांटिक नजर आया। इसमें डूबते सूरज के बीच यश ने ध्वनि को पीछे से हग किया हुआ है। दोनों कैमरे के सामने देखकर हंसते-मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। वहीं, चौथी और आखिरी फोटो में सिंगर अपनी इंगेजमेंट रिंग दिखाते हुई नजर आईं। इस दौरान भी कपल काफी रोमंटिक दिखाई दिया। दोनों एक-दूसरे की बांहों में थे।
लोग कर रहे काफी पसंद
सोशल मीडिया पर ध्वनि भानुशाली और यश भानुशाली की सगाई की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। फैंस और सेलेब्स भी इन पर प्यार लुटा रहे हैं और कपल को लाइफ के नए चैप्टर की शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। सगाई की तस्वीरें समाने आने के बाद अब फैंस को कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है।


