Deepika Padukone: धुरंधर: द रिवेंज को लेकर दीपिका पादुकोण ट्रोल

0
293
Deepika Padukone: धुरंधर: द रिवेंज को लेकर दीपिका पादुकोण ट्रोल
Deepika Padukone: धुरंधर: द रिवेंज को लेकर दीपिका पादुकोण ट्रोल

स्क्रीनिंग मिस करने-पोस्ट न करने पर फैंस नाराज
Deepika Padukone, (आज समाज), मुंबई: रणवीर सिंह की धुरंधर: द रिवेंज जहां बॉक्स आॅफिस पर धूम मचा रही है, वहीं फिल्म से जुड़ा एक अलग ही विवाद अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 19 मार्च को फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, जिसके बाद से फिल्मी सितारों से लेकर आम लोग भी इसकी तारीफ कर चुके हैं। लेकिन, फिल्म को लेकर एक अलग चर्चा शुरू हुई है, जिसकी वजह बनी हैं रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण, जिन्हें लेकर फैंस सवाल उठा रहे हैं कि आखिर उन्होंने अब तक फिल्म को लेकर कोई पोस्ट या रिएक्शन क्यों नहीं दिया।

दीपिका को सपोर्ट करना चाहिए था

धुरंधर: द रिवेंज की जबरदस्त सफलता के बीच दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस न तो फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में नजर आईं और न ही उन्होंने अपने पति रणवीर सिंह की इस बड़ी रिलीज को लेकर कोई सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया। यही बात अब इंटरनेट यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गई है। कई लोगों का कहना है कि जब फिल्म इतनी बड़ी हिट हो रही है, तो दीपिका को इसे सपोर्ट करना चाहिए था।

कॉन्सर्ट में नजर आई दीपिका

कुछ यूजर्स ने तो ये तक लिख दिया कि वो दूसरे मुद्दों पर लंबी पोस्ट करती हैं, लेकिन पति की फिल्म के लिए एक स्टोरी भी नहीं डाली। मामला तब और बढ़ गया, जब फिल्म की स्क्रीनिंग मिस करने के बाद दीपिका अगले ही दिन अपने ससुराल वालों के साथ एक कॉन्सर्ट में नजर आईं। इस बात ने सोशल मीडिया पर और सवाल खड़े कर दिए। लोगों ने उनकी इस मौजूदगी और फिल्म से दूरी को जोड़कर देखना शुरू कर दिया, जिससे बहस और तेज हो गई।

पहले भी उठे हैं कई बार सवाल

हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब दीपिका की चुप्पी चर्चा में आई हो। इससे पहले भी कई मौकों पर उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर सवाल उठ चुके हैं, लेकिन हर बार फैंस का एक ग्रुप उनके सपोर्ट में भी खड़ा हुआ है। कुछ लोगों का मानना है कि किसी रिश्ते को सोशल मीडिया पोस्ट से जज नहीं किया जाना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ, इंडस्ट्री में भी ये बात नोटिस की जा रही है कि दीपिका ने अभी तक फिल्म की सक्सेस पर कोई रिएक्शन नहीं दी है।

ये भी पढ़ें: Nora Fatehi का बड़ा यू-टर्न, ‘सरके चुनार’ गाने से झाड़ा पल्ला- बोलीं, मैंने परफॉर्म ही नहीं किया

  • TAGS
  • [post_tags]