‘पंचायत’ के फैंस के लिए बड़ी खबर, बनराकस ने खुद बताया कब आएगा पंचायत सीजन 5

0
19

Panchayat season 5 Release: पॉपुलर वेब सीरिज पंचायत सीजन 5 का बेसब्री से इंतजार करने वाले फैंस के लिए बड़ी खबर है। मेकर्स ने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए पंचायत 5 की रिलीज का अपडेट शेयर किया है और बताया कि इस साल पंचायत सीजन 5 नहीं आएगा। बनराकस ने खुद इसका खुलास किया है।

इस साल नहीं आएगा सीजन 5

पिछले काफी समय से कहा जा रहा था कि पंचायत सीजन 5 साल 2026 के अंत तक आएगा। हालांकि, मेकर्स ने साफ कर दिया है कि इस साल पंचायत का पांचवां सीजन नहीं आएगा। दरअसल, एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में, प्राइम वीडियो ने ‘पंचायत’ के बनराकस (दुर्गेश कुमार) की माला पहने हाथ जोड़ते हुए एक फोटो सामने आई है, जिसपर लिखा है- पंचायत सीजन 5 इस साल नहीं आएगा।

उलझन में पंचायत के फैंस

इस पोस्ट ने फैंस को उनके पसंदीदा शो के भविष्य को लेकर उलझन में डाल दिया है। प्लेटफॉर्म की ओर से आए एक रहस्यमयी संदेश ने कई अटकलों को जन्म दे दिया है, जिससे दर्शक यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि क्या यह बेहद लोकप्रिय सीरीज एक और सीजन के साथ वापस आएगी या नहीं।

पंचायत सीजन 4 में क्या हुआ था?

पंचायत के सीजन 4 में आपने देखा कि प्रधान जी (रघुबीर यादव) और मंजू देवी (नीना गुप्ता) को अपना पद गंवाना पड़ा। फुलेरा में नए नेतृत्व के लिए रास्ता साफ हो गया। क्रांति देवी (सुनीता राजवार) नई प्रधान बनीं। सत्ता के इस नए समीकरण के बाद अब फुलेरा में ‘बनराकस का राज’ के बीच आगे क्या होगा इसे सीजन 5 में देखा जाएगा।

  • TAGS
  • [post_tags]