Kriti Sanon: कॉकटेल 2 की रिलीज से पहले कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर बिखेरा जलवा, 3डी ब्रालेट में ढाया कहर

0
122
Kriti Sanon: कॉकटेल 2 की रिलीज से पहले कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर बिखेरा जलवा, 3डी ब्रालेट में ढाया कहर
Kriti Sanon: कॉकटेल 2 की रिलीज से पहले कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर बिखेरा जलवा, 3डी ब्रालेट में ढाया कहर

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें अपने फैंस के साथ की शेयर
Kriti Sanon, (आज समाज), मुंबई: कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 का इंतजार कर रही हैं। उसके पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिनमें उन्होंने 3डी फ्लोरल ब्रालेट और मैचिंग डेनिम कैरी किया था। कृति ने डेनिम के अलावा एक खूबसूरत आॅरेंज वन पीस में भी अपने फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट कीं जिनमें वह बेहद खूबसूरत और स्टनिंग लग रही हैं। डेनिम के साथ कृति ने पॉइंटेड ब्लू पंप्स कैरी किए और ओपन हैयरस्टाइल में शानदार पोज दिए।

19 जून को रिलीज होगी कॉकटेल 2

कृति इस वक्त अपनी अपकमिंग और मोस्ट अवेटेड रोमांटिक फिल्म कॉकटेल 2 का इंतजार कर रही हैं। यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उसके पहले फिल्म की टीम अलग-अलग शहरों में म्यूजिक फेस्टिवल के साथ फिल्म का प्रमोशन कर रही है।

फेस्टिवल की शुरूआत मुंबई से हुई और अब टीम पुणे में धमाल मचाएगी। कृति ने अपने कैप्शन में लिखा, सी यू लेटर, कल मुंबई में बेहतरीन सुपर फन था, पुणे क्या तुम आज रात के लिए तैयार हो?

रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर भी नजर आएंगे

कॉकटेल 2 में कृति सेनन के साथ रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर भी नजर आएंगे। यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं उसके पहले टीम जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रही है जिसमें अलग-अलग शहरों में म्यूजिक फेस्टिवल भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: बॉबी देओल की आॅनस्क्रीन बेटी ने इंटरनेट पर बोल्ड फोटोज से मचाई हलचल

  • TAGS
  • [post_tags]