Akshay Kumar: 17 साल पहले अक्षय कुमार ठुकराया था बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, हैरान रह गया था बॉलीवुड

0
249
Akshay Kumar: 17 साल पहले अक्षय कुमार ठुकराया था बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, हैरान रह गया था बॉलीवुड
Akshay Kumar: 17 साल पहले अक्षय कुमार ठुकराया था बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, हैरान रह गया था बॉलीवुड

आमिर खान को बताया था डिजर्विंग
Akshay Kumar, (आज समाज), मुंबई: अक्षय कुमार सालों बाद प्रियदर्शन के साथ हॉरर कॉमेडी भूत बंगला में नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार को कॉमेडी किंग कहा जाता है और दर्शक इस रोल में उन्हें देखने के लिए काफी बेताब हैं। अक्षय को कई बार ये शिकायत करते हुए देखा जाता है कि कॉमेडी करने वाले अभिनेताओं को अवार्ड्स में नजरअंदाज किया जाता है। लेकिन जब उन्हें उनकी फिल्म सिंह इज किंग के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया तो उन्होंने इसे लेने से मन कर दिया था।

आमिर खान को समर्पित किया अवॉर्ड

बात 17 साल पहले 2009 में हुए स्क्रीन अवॉर्ड्स की है जहां अक्षय कुमार को उनकी फिल्म सिंह इज किंग के लिए बेस्ट एक्टर (पॉपुलर चॉइस) का अवॉर्ड दिया गया था। अक्षय स्टेज पर गए और अवार्ड लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं सच में बहुत भावुक हो गया हूं।

मैं अपने पूरे करियर में, पिछले 18 सालों से, इस छोटी सी खूबसूरत चीज को पाने का सपना देख रहा था। मैंने इस पल के लिए, इस सम्मान को पाने के लिए बहुत मेहनत की है। मैंने अपने सपनों में भी कभी नहीं सोचा था कि यह मेरे साथ होगा।

आमिर खान को बताया बेस्ट एक्टर

उन्होंने आगे कहा, लेकिन जब मैं यहां खड़ा हूं, एक हाथ में अपना सपना और दूसरे में अपने पिता का प्यार थामे हुए, तो मैं बस आपसे कुछ कहना चाहता हूं। कुछ दिन पहले, मैंने फिल्म गजनी देखी और मैं पूरी तरह से उसका दीवाना हो गया। उसके बाद, जब मैं लंदन से मुंबई आ रहा था, तो मैंने दोबारा सिंह इज किंग देखी। मैं अपने काम की तुलना किए बिना नहीं रह सका। तभी मुझे बिना किसी शक के यह एहसास हुआ कि इस साल का सबसे बेहतरीन अभिनेता मेरी नजर में मिस्टर आमिर खान हैं, फिल्म गजनी के लिए।

अक्षय ने आगे कहा, मैं वह इंसान बनने से इनकार करता हूं जो यह दिखावा करे कि वह उससे यह छीन रहा है। मैं ऐसा बिल्कुल भी नहीं करने वाला। मुझे पता है कि मेरी जिंदगी में यह पल दोबारा कभी नहीं आएगा, लेकिन मैं यहां से ऐसी कोई चीज लेकर नहीं जा सकता, जो मुझे पता है कि मेरी नहीं है।

ये भी पढ़ें: Nora Fatehi का बड़ा यू-टर्न, ‘सरके चुनार’ गाने से झाड़ा पल्ला- बोलीं, मैंने परफॉर्म ही नहीं किया

  • TAGS
  • [post_tags]