UP Assembly Elections, 2022 : जब नोएडा में CM योगी के वेश में Vote देने पहुंचा शख्स, देखने वालों की लग गई भीड़

0
1337
UP Assembly Elections, 2022

UP Assembly Elections, 2022 : जब नोएडा में CM योगी के वेश में Vote देने पहुंचा शख्स, देखने वालों की लग गई भीड़

आज समाज डिजिटल, नोएडा

UP Assembly Elections, 2022 : देश के 5 राज्यों में चुनाव का दौर जारी है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पहले फेस में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोट डाले गए। इस सीटों में नोएडा (Noida) की सीट भी शामिल थी। वहीं इस दौरान नोएडा पोलिंग बूथ पर अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला।

दरअसल नोएडा में एक शख्स हुबहू यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi Adityanath) की तरह पोषाक में नजर आया। चुनाव के इस मौसम में लोग अपनी-अपनी पार्टियों को जिताने की कोशिश कर रहे हैं। राज्यों का हर वो शख्स जो अपनी चहेती पार्टी को जिताने के लिए अतरंगी चीजें करने से भी नहीं चूक रहे हैं।

इसके साथ ही बूथ पर तैनात पुलिसकर्मी भी अचरज (Surprise) में पढ़ गए कि वाकई सीएम योगी (CM Yogi) बूथ पर आए लेकिन जब शख्स ने मास्क हटाया तो लोगों को पता चला कि ये सीएम योगी नहीं बल्कि कोई अन्य शख्स है। इसके बाद लोगों में उसके साथ सेल्फी (Selfie) लेने की होड़ मच गई।

UP Assembly Elections, 2022

Also Read : गिरावट में खुली Share Market, सेंसेक्स में 900 अंकों की गिरावट


Read Also : Best Hair Style On Valentine Day अगर आप वैलेंटाइन्स डे के दिन लॉन्ग ड्रेस या गाउन पहनने की सोच रहे है,तो जानिए इसे जुड़े बेस्ट हेयर स्टाइल

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE