Ek Ped Maa ke Naam Campaign 2.0: एक पेड़ मां के नाम अभियान 2.0 के तहत हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में किया पौधारोपण

0
87
Ek Ped Maa ke Naam Campaign 2.0
Ek Ped Maa ke Naam Campaign 2.0
  • अभियान के तहत किए 51 पौधें रोपित, 500 और रोपित करने का है लक्ष्य : चेयरमैन

भिवानी, 20 जुलाई :

Ek Ped Maa ke Naam Campaign 2.0: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान एक पेड़ मां के नाम 2.0 के तहत रविवार को भिवानी स्थित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन हरियाणा के चेयरमैन भारत शर्मा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की।

एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण अभियान 

बोर्ड के अध्यक्ष डा. प्रो. पवन कुमार एवं उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर ने मुख्यातिथियों का फटका पहनाकर स्वागत किया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डा. पवन कुमार ने एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया तथा कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत आज 51 फलदार व औषधीय पौधे लगाए गए हैं तथा आगे 500 और पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है।

ग्लोबल वार्मिंग तेजी से बढ़ रही Ek Ped Maa ke Naam Campaign 2.0

उन्होंने कहा कि पौधे जीवन का आधार है। पौधों से पर्यावरण में जहां शुद्घता आती है, वहीं मौसम भी नियंत्रित रहता है। वर्तमान में जब ग्लोबल वार्मिंग तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में पेड़ लगाना आवश्यक हो गया है। इस अवसर पर पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन हरियाणा के चेयरमैन भारत शर्मा ने कहा कि वृक्ष देव-तुल्य हैं तथा इन्हें पुष्पित व पल्लिवत होने में पूर्ण योगदान देना चाहिए। इनसे हमें जीवन-दायिनी ऑक्सीजन तो मिलती ही है साथ ही शाक-सब्जी व फल आदि के रूप में पोषण भी प्राप्त होता है।

वृक्ष हमारे जीवन की प्राण-वायु के लिए अत्यंत उपयोगी 

उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन की प्राण-वायु के लिए अत्यंत उपयोगी हैं, स्वस्थ जीवन की परिकल्पना इनके बिना नहीं हो सकती। वृक्ष पर्यावरण संरक्षण-संतुलन के लिए अपरिहार्य हैं। औषधीय गुणों से युक्त पौधों से विभिन्न प्रकार के रोगों का इलाज होता है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम एक प्रयास है, जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य मां के नाम एक पेड़ लगाना और एक स्थाई स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे भरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा।

ये भी पढ़ें : Clove For Toothaches and Digestion: दांत दर्द और पाचन के लिए बेहतरीन है लौंग

ये भी पढ़ें : Sendha Namak for Sawan Fast: सेंधा नमक को सामान्य नमक से ज़्यादा क्यों इस्तेमाल किया जाता व्रत में