Anganwadi job : राजस्थान में आंगनवाड़ी में बंपर भर्ती, महिलाओं के लिए मौका, जानें कैसे करें आवेदन

0
350
राजस्थान में आंगनवाड़ी में बंपर भर्ती निकली है। बारहवीं पास महिलाओं रिक्त पदों पर आवेदन कर सकती हैं। भर्ती आंगनवाड़ी में सहायिका और कार्यकर्ता के लिए निकली है।

राजस्थान में नौकरी ढूंढ रही महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में आंगनवाड़ी के पदों पर बंपर भर्ती की जा रही है। यह भर्ती अलग-अलग जिलों के लिए अलग-अलग अधिसूचना के आधार पर की जा रही है। उम्मीदवार अपने जिले के आंगनवाड़ी भर्ती के नोटिफिकेशन देखकर आवेदन कर सकती हैं। यह भर्ती आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर हो रही है। इच्छुक एवं योग्य महिला उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफलाइन पंजीकरण कर सकती हैं।

7 अगस्त से पहले आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना 8 जुलाई को जारी की गई थी। उम्मीदवार 7 अगस्त से पहले आवेदन कर सकती हैं।

जरूरी योग्यता

रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में कुछ विशेष छूट भी दी जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए।

कहां करना होगा आवेदन

रिक्त पदों पर आवेदन ऑफलाइन करना होगा। उम्मीदवार अधिसूचना जारी होने के 30 दिनों के भीतर बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में शाम 5 बजे तक फॉर्म के साथ दस्तावेजों की दो प्रतियों को जमा कर सकती हैं।

कितना मिलेगा वेतन?

मासिक वेतन अनुभव के आधार पर निर्धारित किया गया है। मुख्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लगभग 10 हजार रुपये प्रतिमाह से लेकर 10,635 रुपये प्रतिमाह के बीच वेतन मिलेगा। वहीं, सहायिकाओं को लगभग 5,500 रुपये प्रतिमाह से लेकर 6,291 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

चयन का तरीका

रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन कक्षा 12वीं में हासिल अंकों के आधार पर किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।