Punjab News : ईडी के छापे विपक्ष को डराने की कोशिश : कांग्रेस

0
104
Punjab News : ईडी के छापे विपक्ष को डराने की कोशिश : कांग्रेस
Punjab News : ईडी के छापे विपक्ष को डराने की कोशिश : कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी भाजपा की इन दमनकारी चालों से डरने वाली नहीं : परगट सिंह

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़ । प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से देशभर में कांग्रेस नेताओं पर डाले जा रहे छापों की कड़ी निंदा की। पिछले एक हफ्ते में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी से जुड़े कई लोगों को टारगेट करना यह दर्शाता है कि मोदी सरकार विपक्ष की आवाज से डरी हुई है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और विधायक पद्मश्री परगट सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के इंचार्ज भूपेश बघेल के घर ईडी की रेड और बेटे को गिरफ्तार करना भी इसी साजिश का हिस्सा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जंगल को बचाने और भाजपा जंगल को नष्ट करने वाले अडानी ग्रुप को बचाने की कोशिश कर रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी भाजपा की इन दमनकारी चालों से डरने वाली नहीं है।

छापे राजनीतिक साजिश का हिस्सा

उन्होंने कहा कि ये छापे जांच से ज्यादा एक राजनीतिक साजिश हैं। जब-जब चुनाव नजदीक आते हैं या भाजपा की विफलताएं उजागर होती हैं, तब-तब ईडी, सीबीआई और आईटी जैसी एजेंसियों को विपक्ष के पीछे छोड़ दिया जाता है। ताकि महंगाई, बेरोजगारी, किसान संकट, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके।

कहा, इसलिए हुई छत्तीसगढ़ में गिरफ्तारी

परगट सिंह ने सोशल मीडिया पर भी लिखा कि आज छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र का अंतिम दिन था, जिसमें कांग्रेस सरकार अडानी प्रोजेक्ट्स के लिए हो रहे जंगलों की कटाई का मुद्दा उठाने जा रही थी। इससे ठीक पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर ईडी ने छापा मारा जाना सिर्फ एक संयोग नहीं है, बल्कि सुनियोजित साजिश है। इससे पहले भी जब भूपेश बघेल के जन्मदिन पर उनके घर ईडी का छापा मारा गया, तब उनके सलाहकार और ओएसडी को गिरफ्तार किया गया।

अब उनके बेटे के जन्मदिन वाले दिन ईडी का छापा मारकर उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। यह सिर्फ कांग्रेस सरकार पर दबाव बनाने की साजिश मात्र है। इससे आगे उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की आत्मा—विपक्ष की आवाज को दबाने की साजिश है। यह प्रवृत्ति देशभर में देखने को मिल रही है, जहां भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को डराने और कुचलने का काम कर रही है।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : जनता का एक-एक पैसा विकास में खर्च हो रहा : मान