Stock Market Opening 6 August 2026: कारोबारी सत्र के चौथे दिन गुरुवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 201 अंकों की तेजी के साथ 78,782.43 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 17 अंक उछलकर 24,641.10 पर खुला।
बीएसई का सेंसेक्स सुबह 9.35 बजे 152.20 अंकों की तेजी के साथ 78,727.73 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई का निफ्टी 8 अंक उछलकर 24,633.35 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई पर 15 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि बाकी 15 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।
इन शेयरों में तेजी
बीएसई पर टाइटन, रिलायंस , इटरनल, SBIN, BEL, ICICI बैंक, टाटा स्टील, एशियन पेंट, टेक महिंद्रा, ITC, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा, भारती एयरटेल, बजाज फिन्सर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर में तेजी देखी जा रही है। टाइटन के शेयर में सबसे ज्यादा 1.80% की तेजी देखी जा रही है।
इन शेयरों में गिरावट
बीएसई पर मारुति, HDFC बैंक, कोटक बैंक, अडाणी पोर्ट्स, अल्ट्रासेमको, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, पावरग्रिड, TCS और इन्फोसिस के शेयर में गिरावट देखी जा रही है। पावरग्रिड के शेयर में सबसे ज्यादा 2.84% की गिरावट देखी जा रही है।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
Nifty 100 में 0.07% की तेजी, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.14% की गिरावट, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.47% की तेजी देखी जा रही है।
कच्चे तेल की कीमतें घटीं
गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 0.35% फिसलकर 79.18 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
तेजी पर बंद हुआ था बाजार
कारोबारी सत्र के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 152 अंकों की तेजी के साथ 78,581.00 पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 9 अंकों की मामूली तेजी के साथ 24,624.65 पर बंद हुआ।


