Stock market closing 17 August: IT के शेयर फिसले, गिरावट पर बंद हुआ स्टॉक मार्केट, महंगा हुआ कच्चा तेल

0
130

Stock market closing 17 August 2026: कच्चा तेल महंगा होने के साथ-साथ IT के शेयरों में गिरावट का असर बाजार में देखने को मिला। कारोबारी सत्र के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 286.09 अंक फिसलकर 77,728.16 पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 78.35 अंकों की गिरावट के साथ 24,287.65 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 77,928.68 का उच्चतम स्तर और 77,453.75 का निम्नतम स्तर छुआ। वहीं निफ्टी ने 24,360.10 का उच्चतम स्तर और 24,226.95 का निम्नतम स्तर छुआ। BSE पर महज 7 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो 23 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

इन शेयरों में तेजी

बीएसई पर टाटा स्टील, HDFC बैंक, रिलायंस, LT, BEL, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। टाटा स्टील में सबसे ज्यादा 1.47% की तेजी दर्ज की गई।

इन शेयरों में गिरावट

बीएसई पर SBIN, मारुति, इटरनल, इंडिगो, बजाज फिन्सर्व, टाइटन, इन्फोसिस, अडाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, HCLTECH, TCS, एशियन पेंट, ट्रेंट, अल्ट्रासेमको, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, कोटक बैंक, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, ITC और NTPC के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। इन्फोसिस शेयर में सबसे ज्यादा 2.66% की गिरावट दर्ज की गई।

ब्रॉडर मार्केट का रुख

निफ्टी 100 में 0.26% की गिरावट, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 में 0.05% और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.36% की तेजी दर्ज की गई।

कच्चा तेल हुआ महंगा

सोमवार को शाम 4.44 बजे ब्रेंट क्रूड 0.89% उछलकर 89.31 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

गिरावट पर खुला था बाजार

कारोबारी सत्र के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार गिरावट पर खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 116.33 अंक फिसलकर 77,892.92 पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 22.55 अंकों की गिरावट के साथ 24,343.45 पर खुला।

  • TAGS
  • [post_tags]