सिरसा रहा सबसे गर्म 47 डिग्री पर पहुंचा तापमान
Candigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में पिछले कई दिन से गर्म हवाएं चल रही है। तेज गर्म हवाओं के चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग घरों में दुबकने को मजबूर है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 9 जिलों में लू चलने का रेड अलर्ट जारी किा हुआ है। जिन जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी शामिल है।
वहीं गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, जींद, पानीपत व सोनीपत) में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल में हीटवेव का यलो अलर्ट रहेगा। लू के चलने से प्रदेश का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गुरुवार को हरियाणा का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
बारिश होने के बन रहे आसार
14 जून को हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में हीटवेव का ओरेंज अलर्ट है। वहीं गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत व सोनीपत में यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक 13 जून को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है।
14 जून को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल और करनाल में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है। 15 जून को पलवल, मेवात, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकुला और अंबाला में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है।