Bhai Dooj: भाई दूज पर जरूर करें ये काम

0
67
Bhai Dooj: भाई दूज पर जरूर करें ये काम
Bhai Dooj: भाई दूज पर जरूर करें ये काम

भाई-बहन को मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
Bhai Dooj, (आज समाज), नई दिल्ली: आज भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते के प्रेम को दर्शाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं और सूखा गोला देकर उनका तिलक करती हैं। यह पर्व यमदेव और यमुना जी से जुड़ा हुआ है।

बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर कलावा बांधती हैं, मिठाई खिलाती हैं। साथ ही इस दिन पर भाई को नारियल भेंट किया जाता है। ऐसे में आप इस दिन पर कुछ विशेष कार्य कर सकते हैं, जिससे आपको जीवनभर लाभ देखने को मिल सकता है।

इस तरह करें तिलक

भाई दूज के दिन आटे से चौक बनाएं और इस स्थान पर चौकी बिछाकर अपने भाई को बिठाएं। इस दौरान ध्यान रखें कि आपके भाई का मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। शुभ मुहूर्त के अनुसार, बहनें भाई के माथे पर तिलक लगाएं। अब भाई के हाथ में कलावा बांधे और उन्हें मीठाई खिलाएं। इसके साथ ही अपने ईष्ट का ध्यान करें और सुख-समृद्धि की कामना करें।

देवी यमुना और यमदेव का मिलेगा आशीर्वाद

भाई दूज के दिन भाई-बहन को सुबह जल्दी उठकर पवित्र नदी विशेषकर यमुना में स्नान करना चाहिए। ऐसा करना काफी शुभ माना गय है। अगर आपके लिए ऐसा करना संभव नहीं, तो आप घर पर ही यमुना माता का ध्यान करते हुए स्नान कर सकते है। ऐसा करने से भाई-बहन को देवी यमुना और यमदेव की कृपा की प्राप्ति होती है।

अपनी क्षमता के अनुसार करें दान

भाई दूज के दिन भाई-बहन को मिलकर गरीबों व जरूरतमंद लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार दान आदि भी कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें भोजन करवाना भी काफी शुभ माना गया है। इससे साधक के घर-परिवार में समृद्धि आती है। साथ ही आप संध्या के समय घर के बाहर चार बत्तियों से वाला दीपक, जिसे यम दीपक कहा जाता है, जरूर जलाएं। इससे साधक को अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है।

जरूर करें ये काम

भाई दूज के दिन बहने अपने भाई को भेंट के रूप में नारियल देती हैं। माना गया है कि भाई दूज के दिन भाई को तिलक लगाकर नारियल देने से भी को अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही भाई-बहन के बीच प्रेम हमेशा बना रहता है। ऐसे में इस दिन पर बहने ये काम जरूर करें।

ये भी पढ़ें : चित्रगुप्त पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें