Durga Ashtami Upaay: दुर्गा अष्टमी के दिन राशि अनुसार करें ये उपाय, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न

0
63
Durga Ashtami Upaay: दुर्गा अष्टमी के दिन राशि अनुसार करें ये उपाय, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न
Durga Ashtami Upaay: दुर्गा अष्टमी के दिन राशि अनुसार करें ये उपाय, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न

मेष से मीन राशि के जातकों को होगी शुभ फल प्राप्ति
Durga Ashtami Upaay, (आज समाज), नई दिल्ली: शारदीय नवरात्र का पर्व मां दुर्गा के 9 रूपों की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। अष्टमी तिथि पर दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है। इस बार की दुर्गा अष्टमी बेहद शुभ मानी जा रही है। नवरात्र का आठवां दिन यानी दुर्गा अष्टमी, 30 सितंबर 2025, अंधकार और अहंकार पर माता दुर्गा की विजय का प्रतीक है। इस दिन महान अष्टमी पूजा, संधि पूजा और कन्या पूजन का विशेष महत्व है।

इस बार इस दिन चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे, जो गुरु की राशि है। इसका असर आध्यात्मिक ज्ञान, विश्वास और भावनात्मक साहस को बढ़ाएगा। यह समय सीमाओं से मुक्त होकर सच्चाई अपनाने का अवसर देगा। इस दिन मेष से मीन राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। ऐसे में चलिए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

  • मेष राशि: आपके साहस और आत्मविश्वास को नई ताकत मिलेगी। जीवन में साफ लक्ष्य और नए अवसर दिखाई देंगे। जल्दबाजी से बचें और धैर्य रखें।
  • उपाय: ॐ दुं दुगार्यै नम: का जप करें, लाल या सिंदूरी कपड़े पहनें और देवी को गुड़ अर्पित करें।
  • वृषभ: आपके अंदर थोड़ी बेचैनी रहेगी और आप नए रास्तों को अपनाना चाहेंगे। रिश्तों में धैर्य रखें, बदलाव से ही आपका सही विकास होगा।
  • उपाय: सूर्यास्त के समय घी का दीपक जलाएं, सफेद फूल चढ़ाएं और या देवी सर्वभूतेषु शांति रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै मंत्र का जप करें।
  • मिथुन: आपकी वाणी में निखार और सोच में स्पष्टता आएगी। सच्चाई और भ्रम में आपको फर्क साफ दिखाई देगा। ज्ञान और आध्यात्मिक खोज के लिए यह एक अच्छा समय है।
  • उपाय: हरे कपड़े पहनें, देवी मां को अनार अर्पित करें और ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे मंत्र का जप करें।
  • कर्क: आपके कुछ पुराने भावनात्मक घाव सामने आ सकते हैं, लेकिन समझदारी के साथ उनका सामना करें। आपके घर-परिवार में शांति लौटेगी।
  • उपाय: मां को कच्चा दूध और कमल का फूल चढ़ाएं, दुर्गा चालीसा का पाठ करें और सफेद वस्त्र पहनें।
  • सिंह: आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन आपको अहंकार से बचना है क्योंकि यह विवाद का कारण बन सकता है। धैर्य से काम करेंगे तो आपको सम्मान मिलेगा।
  • उपाय: लाल गुड़हल फूल अर्पित करें, ॐ कात्यायन्यै नम: मंत्र का जपें और कन्या का पूजन करें।
  • कन्या: स्वास्थ्य और दिनचर्या पर ध्यान देने का समय है। ज्यादा सोच-विचार से बचें और सादगी अपनाएं।
  • उपाय: ॐ ह्रीं दुं दुगार्यै नम: जप करें, मूंग दाल अर्पित करें और पीले कपड़े पहनें।
  • तुला: आपके रिश्तों और रचनात्मक कामों में संतुलन बनेगा। ईमानदारी और प्यार से रिश्ते और मजबूत होंगे।
  • उपाय: मां को सफेद चंदन चढ़ाएं, ॐ चंद्रघंटायै नम: मंत्र का जाप करें और हल्के रंग के वस्त्र पहनें।
  • वृश्चिक: आपके अंदर कोई गहरा बदलाव होगा। पुरानी उलझनों से मुक्ति मिलेगी और जीवन में कुछ नए बदलाव होंगे।
  • उपाय: मां के सामने सरसों तेल का दीपक जलाएं, ॐ कालरात्र्यै नम: मंत्र का जाप करें और गहरे लाल रंग के वस्त्र पहनें।
  • धनु: आपके लिए यह दिन बहुत खास है क्योंकि चंद्रमा आपकी ही राशि में है। आपके नए विचार और आत्मविश्वास को नई ऊर्जा मिलेगी।
  • उपाय: पीला या केसरिया वस्त्र पहनें, ॐ दुं दुगार्यै नम: मंत्र का जाप करें और दुर्गा सप्तशती पढ़ें।
  • मकर: आपको जिम्मेदारियां थोड़ी भारी लग सकती हैं, लेकिन यही समय है जीवन को सही दिशा देने का। विश्वास और अनुशासन से आपको सफलता मिलेगी।
  • उपाय: मां को गन्ना या नारियल चढ़ाएं, ॐ महागौर्यै नम: मंत्र का जाप करें और नीले रंग के वस्त्र पहनें।
  • कुंभ: समाज और दूसरों के लिए कुछ करने का मौका मिलेगा। नए विचार और योजनाएं सफल होंगी, लेकिन बेचैनी से बचें।
  • उपाय: तिल का दान करें, मां को केले अर्पित करें और ॐ स्कंदमातायै नम: मंत्र का जाप करें।
  • मीन: आपकी अंतर्ज्ञान की शक्ति गहरी होगी। आपको सपनों और ध्यान के माध्यम से दिव्य संदेश मिल सकते हैं। आपकी करुणा और सौम्यता बढ़ेगी, लेकिन अपने लिए सीमाए तय करना भी जरूरी होगा।
  • उपाय: मां को तुलसी के पत्ते और मिठाई अर्पित करें, ॐ सिद्धिदात्र्यै नम: मंत्र का जाप करें और हल्के नीले वस्त्र पहनें।