घरेलू क्लेश: नारनौल में महिला ने तीन बच्चों के साथ टैंक में कूद दी जान Died Due to Domestic Tribulation

रामसेवक और उसकी पत्नी सावित्री निवासी जिला छतरपुर मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। पति के काम पर जाने के बाद पत्नी ने अपने बच्चे उर्मिला (8 माह), मयंक (2 वर्ष) तथा नीरज (4) को मकान के आंगन में बने टैंक में डाल दिया। इसके बाद स्वयं भी पानी के टैंक में कूद कर आत्महत्या कर ली।

0
476
Died Due to Domestic Tribulation
Died Due to Domestic Tribulation

Died Due to Domestic Tribulation

आज समाज डिजिटल, नारनौल:
Died Due to Domestic Tribulation : गांव दुबलाना में एक महिला ने तीन बच्चों सहित पानी के टैंक में कूदकर आत्महत्या कर ली। बच्चों में दो लड़के और एक लड़की शामिल हैं। उनकी उम्र आठ माह की बच्ची, दो वर्ष का लड़का और चार साल का लड़का हैं। पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और सामान्य अस्पताल पहुंचाया।

Read Also : बंदिश खत्म! सुबह से रात्रि इतने बजे तक शिमला में खुलेंगी दुकानें

पत्नी और पति में हुआ था विवाद

रामसेवक और उसकी पत्नी सावित्री निवासी जिला छतरपुर मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। वे गांव दुबलाना में पिछले दो से तीन महीने से रह रहे हैं और यहां पर मजदूरी करते थे। सोमवार सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान सावित्री पति के साथ काम पर भी नहीं गई। पति के जाने के बाद उसने अपने बच्चे उर्मिला (8 माह), मयंक (2 वर्ष) तथा नीरज (4) को मकान के आंगन में बने टैंक में डाल दिया। इसके बाद स्वयं भी पानी के टैंक में कूद कर आत्महत्या कर ली। जब शाम को रामसेवक घर वापस आया तो उसने अपनी पत्नी और बच्चों को न पाकर तलाश की, लेकिन जब उसकी नजर पानी के टैंक पर पड़ी  तो उसमें पत्नी का सिर दिखाई दिया।

टैंक देखकर उड़ गए पति के होश

इसके बाद उसने शोर मचा दिया। वहां पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।  थाना प्रभारी सदर नारनौल के निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एक के बाद एक चारों शवों को बाहर निकाल कर सामान्य अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, जहां पर पुलिस ने चारों शवों को बाहर निकलवाया तथा सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया था। अभी पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Died Due to Domestic Tribulation

Read Also : 10 साल के बच्चे की हत्या के बाद जलाने की कोशिश Murder in Bahadurgarh

Read Also : कांग्रेस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या, दो गिरफ्तार Congress Leader’s Son Murdered

Read Also : झज्जर में घुड़चढ़ी: तलवार लेकर घोड़ी पर बैठी दुल्हन Bride Ghurchari in Jhajjar

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE