एक माह की पैरोल पर बाहर आया डेरामुखी राम रहीम, हनीप्रीत भी साथ

0
236
deramukhi-ram-rahim-came-out-on-parole
deramukhi-ram-rahim-came-out-on-parole

आज समाज डिजिटल, रोहतक:
साध्वियों के यौन उत्पीड़न में सजा काट रहे डेरामुखी राम रहीम को पैरोल दे दी गई है। रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत सिंह को जेल विभाग ने पैरोल दी है। शुक्रवार सुबह राम रहीम जेल से बाहर लाया गया है। डेरामुखी को भारी सुरक्षा के बीच निकाला गया है। बताया जा रहा है कि वह पैरोल अवधि के दौरान बागपत आश्रम में रहेगा। डेरा प्रमुख यूपी के बागपत स्थित बरनावा डेरा में पहुंच चुका है। उसके साथ हनीप्रीत भी है। यह आश्रम बागपत के गांव बरनावा में स्थित है। हरियाणा सरकार की ओर से रामरहीम को एक महीने की पैरोल दी गई है।

पहले भी दी थी 21 दिन की पैरोल

deramukhi-ram-rahim-came-out-on-parole
deramukhi-ram-rahim-came-out-on-parole

इससे पहले हरियाणा सरकार ने फरवरी में राम रहीम की 21 दिन की पैरोल दी थी। इस दौरान सरकार ने राम रहीम की जान का खतरा बताते हुए उसे जेड प्लस की सुरक्षा मुहैया करवाई थी। फरलो के दौरान राम रहीम ज्यादातर समय अपने गुरुग्राम स्थित आश्रम में ही रहा था। राम रहीम को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 2 साध्वियों से यौन उत्पीड़न के मामले में 25 अगस्त 2017 को सजा सुनाई थी। पंचकूला में हिंसा के बाद राम रहीम को सुनारिया जेल में भेजा गया था। तभी से वह जेल में बंद है। इसके बाद उसे पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी सजा सुनाई गई थी।

इलाज के लिए कई बार आ चुका है बाहर

बता दें कि राम रहीम को अब तक कई बार जेल से बाहर आ चुका है। पिछले साल 12 मई 2021 को डेरा प्रमुख को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया था। उस दौरान राम रहीम को 48 घंटे की पैरोल मिली थी। उसने गुरुग्राम में अपनी बीमार मां से मुलाकात की थी। इसके बाद 3 जून 2021 को जांच के लिए दोबारा पीजीआईएमएस लाया गया था। साथ ही 6 जून को इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी में भर्ती किया गया था।

ये भी पढ़ें : अग्निपथ पर हरियाणा में बवाल, रेल ट्रैक बाधित, पथराव

 

SHARE