Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो

0
244
Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो
Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो

सिरसा स्थित डेरे में रहेगा गुरमीत राम रहीम
Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim (आज समाज) रोहतक: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलों मिल है। इस दौरान राम रहीम पूरे 21 दिन सिरसा डेरे में ही रहेगा। आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे उसे कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से सिरसा के लिए रवाना किया गया। इससे पहले वह 2 फरवरी 2025 को ही 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। तब उसने पैरोल के 10 दिन सिरसा डेरा और 20 दिन यूपी के बरनावा में काटे थे। इस बार 21 दिन की फरलो के दौरान वह सिरसा डेरे में रहेगा और अनुयायियों से मुलाकात करेगा।

29 अप्रैल को डेरे का स्थापना दिवस

बताया जा रहा है कि राम रहीम के इस बार बाहर आने का कारण डेरे का स्थापना दिवस समारोह है। सिरसा डेरे को डेरा सच्चा सौदा के नाम से जाना जाता है। इसकी स्थापना 29 अप्रैल 1948 को संत शाह मस्ताना ने की थी। इस बार डेरे का 77वां स्थापना दिवस है। इसमें शामिल होने के लिए इस बार राम रहीम बाहर आया है। गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में रेप और हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है।

ये भी पढ़ें : Gold Price Update : लगातार गिर रहे सोने के दाम, खरीदने का सुनहरी मौका

ये भी पढ़ें : सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंचा हरियाणा का तापमान, 6 जिलों में हीटवेव का हाई अलर्ट जारी