गुहला के विधायक ईश्वर सिंह की नाराजगी पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बोले , वह हमारे परिवार के बड़े हैं उन्हें हम मना लेंगे

0
278
Deputy CM Dushyant Chautala said on the displeasure of MLA Ishwar Singh
नरेश भारद्वाज, कैथल:
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बुधवार देर शाम कैथल पहुंचे। वे अपनी पार्टी के एक कार्यकर्ता के यहां ऋषि नगर में शोक प्रकट करने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी पूरी तरह से मजबूत है। गुहला चीका के विधायक ईश्वर सिंह द्वारा जाहिर की गई नाराजगी पर दुष्यंत चौटाला बोले कि ईश्वर सिंह जी हमारे परिवार के बड़े हैं। उन्हें हम अपने आप मना लेंगे। गुहला चीका की खराब सड़कों के मुद्दे पर बोलते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गुहला विधानसभा की 3 सड़कों का मामला है। तीनों को प्रशासन के माध्यम से बनाने की अप्रूवल दे दी गई है। हल्के में 42 सड़कें बन भी चुकी है। गुहला विधानसभा से अधिक प्रदेश के किसी भी हल्के में अगर सड़कें बनी हो तो मुझे बताएं। वे चीका स्वयं गए थे और उन्होंने उसी दिन आदेश दिए थे कि तुरंत प्रभाव से सड़के बनाने का काम शुरू कर दिया जाए। लेकिन सड़क बनाने के लिए जो ऑनलाइन प्रोसेस है। वह समय के अनुसार ही पूरा होगा। जैसे ही हरियाणा इंजीनियरिंग वर्कस के पोर्टल पर टेंडरिंग प्रोसेस आगे बढ़ेगी वैसे ही सड़कें भी बनकर तैयार हो जाएंगे।

नरवाना के विधायक द्वारा पार्षदों को भाजपा के पटके पहनाने के मामले में बोले पार्टी करेगी कार्रवाई

नरवाना के विधायक रामनिवास सुरजा खेड़ा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा दिए गए पटके पहनाकर पार्षदों को भाजपा में शामिल किया था। उपमुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि यह पार्टी का मामला है, पार्टी उसके ऊपर अपने आप कार्रवाई करेगी। उप- मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से जवाब देते हुए कहा गेस्ट टीचर एंप्लॉयमेंट की बात है, पहले निर्णय था कोई भी आ सकता है। उसके अंदर रिव्यू कर दिया गया। अब हरियाणा के लोगों को लिया जाएगा। जहां तक नौकरी लगाने की बात है, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने ने अलग-अलग एग्जामिनेशन की और पब्लिक सर्विस कमीशन ने अपनी डेटस इश्यू कर दी गयी हैं। बची हुई भर्तियों की भी जल्द तारीख घोषित कर दी जाएगी। अगर बेरोजगारी का आकड़ा प्राइवेट संस्था का बता रहा हो, ना मैं हां बोलूंगा और ना ना आप कहूंगा। हमारे यहां इन्वेस्टमेंट बड़े स्तर पर हुई है। बड़े उद्योग धंधे स्थापित हुए हैं। नए लोगों को रोजगार मिला है। साथ ही 26 सौ करोड़ की इन्वेस्टमेंट हुई है। जो आज तक के इतिहास में सबसे बड़ी इन्वेस्टमेंट है।

ये भी पढ़ें : कार्तिकेय शर्मा की जीत को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

ये भी पढ़ें : खुल गया प्रगति मैदान सुरंग, पीएम मोदी ने किया टनल और अंडरपास का उद्घाटन

SHARE