Rajnath Singh Australia Visit : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा सहयोग होगा मजबूत : सिंह

0
67
Rajnath Singh Australia Visit : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा सहयोग होगा मजबूत : सिंह
Rajnath Singh Australia Visit : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा सहयोग होगा मजबूत : सिंह

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट डालकर साझा की जानकारी, वर्तमान में आॅस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं राजनाथ सिंह

Rajnath Singh Australia Visit (आज समाज), कैनबरा : भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। इस दौरान एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी उनके साथ है। रक्षा मंत्री के दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच अहम रक्षा समझौते होने की संभावना है। अपनी यात्रा के दौरान आज मंत्री राजनाथ सिंह कैनबरा पहुंचे। हवाई अड्डे पर राजनाथ सिंह का स्वागत ऑस्ट्रेलिया के सहायक रक्षा मंत्री पीटर खलील और ज्वाइंट आॅपरेसंस के प्रमुख वाइस एडमिरल जस्टिन जोन्स ने किया। भारत इंडो पैसिफिक में ऑस्ट्रेलिया को एक अहम सुरक्षा भागीदार मानता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया में रणनीतिक साझेदारी भी है, जो लगातार मजबूत हो रही है।

दोनों देशों के बीच ये प्रमुख समझौते भी होंगे

इस यात्रा के दौरान, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, जिसमें पनडुब्बी खोज और बचाव सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) भी शामिल है। इस समझौते पर भारत के उप नौसेना प्रमुख और ऑस्ट्रेलिया के नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल मार्क हैमंड (टीबीसी) हस्ताक्षर करेंगे। एक अन्य समझौता संयुक्त स्टाफ वार्ता के लिए संदर्भ की शर्तें हैं, जिस पर भारत के एकीकृत रक्षा प्रमुख और ऑस्ट्रेलिया के संयुक्त अभियान प्रमुख वाइस एडमिरल जस्टिन जोन्स हस्ताक्षर करेंगे। रक्षा खुफिया जानकारी साझा करने पर एक गोपनीय व्यवस्था को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।

राजनाथ सिंह ने साझा की तस्वीरें

ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया, कैनबरा के रॉयल ऑस्ट्रेलिया एयर फोर्स बेस पर आगमन पर ऑस्ट्रेलिया के सहायक रक्षा मंत्री पीटर खलील ने गर्मजोशी से स्वागत किया। ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री, मेरे मित्र रिचर्ड मार्लेस के साथ शीघ्र ही द्विपक्षीय बैठक होने की आशा है।

ये भी पढ़ें : Britain PM India Visit Update : भारत और ब्रिटेन आज तय करेंगे बेहतर भविष्य का रोडमैप