Deepotsav on 22 January : मास्टर कॉलोनी की महिलाओं ने एक लाख दीपों के दीपोत्सव में 5100 दीपक जलाने का लिया संकल्प

0
58
बैठक कर 5100 दीपक जलाने संकल्प लेती मास्टर कॉलोनी की महिलाएं।
बैठक कर 5100 दीपक जलाने संकल्प लेती मास्टर कॉलोनी की महिलाएं।

Aaj Samaj (आज समाज), Deepotsav on 22 January, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
शहर के हुडा पार्क में 22 जनवरी को जो एक लाख दीपों का दीपोत्सव होगा उसमें मास्टर कॉलोनी महेंद्रगढ़ से 5100 दीपक जलाए जाएंगे। आज इस कॉलोनी के मंदिर में कॉलोनी की महिलाओं पार्षद सरिता राठी, मंजू चौधरी, कृष्ण यादव, गीता, भावना राठी, सीमा, आशा, रामकला, कमलेश, सरोज, किरण चौधरी, सुशीला, निर्मला, विनीता, पूनम आदि ने एक बैठक में यह संकल्प लिया की कॉलोनी के प्रत्येक घर से दीप संकलित करके राम मंदिर उद्घाटन के समय रात्रि को जो दीपावली नगर में मनाई जाएगी उसमें सभी कॉलोनी वासी मिलकर यह दीपक जलाएंगे।

बैठक में महिलाओं के उत्साह को देखते हुए कार्यक्रम के संयोजक रामजीवन मित्तल ने कहा कि राम के प्रति आस्था जन-जन में है और आज प्रत्येक गली मोहल्ले में राम मन्दिर की चर्चा है। सभी अपनी-अपनी योजना से अयोध्या में होने वाले इस महान क्षण के साक्षी बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं की श्रद्धा हमेशा धार्मिक कार्यों में रही है और इस कार्यक्रम में भी महिलाओं की उपस्थिति सर्वाधिक होने वाली है।

यह एक लाख दीपक पूरे नगर के सहयोग से हर गली और हर कॉलोनी के निवासियों द्वारा किए गए समर्पण से जलाए जाएंगे। इसके लिए तैयारी की दृष्टि से निरंतर संपर्क अभियान चल रहा है। इस क्रम में 1 तारीख से 15 तारीख तक प्रत्येक घर में जाकर के अक्षत और भगवान राम के मंदिर का एक चित्र दिया जाएगा साथ ही सभी से 22 तारीख को इस दीपोत्सव में आने का आह्वान भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह दीपक जो श्रद्धालु भेंट कर रहे हैं उन्हीं के द्वारा परिवार सहित मिलकर के जलाए जाएंगे। इस अवसर पर मनोहर लाल झूकिया और कैलाश पाली भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  : Aaj Ka Rashifal 16 Dec 2023 : इन राशि वालों को मिल सकते है नौकरी में परिवर्तन के अवसर, बाकी जाने अपनी राशि का हाल

यह भी पढ़ें  : Mayor Renu Bala Gupta : नगर निगम हाऊस की बैठक में प्रस्तुत सभी 12 प्रस्ताव मे से 11 सदन की सहमति से हुए पास, महापौर रेनू बाला गुप्ता ने की अध्यक्षता

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE