Delhi Crime News : जन्मदिन की पार्टी में युवक पर जानलेवा हमला

0
168
Delhi Crime News : जन्मदिन की पार्टी में युवक पर जानलेवा हमला
Delhi Crime News : जन्मदिन की पार्टी में युवक पर जानलेवा हमला

पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, बाकी की तलाश जारी

Delhi Crime News (आज समाज), नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में देर रात चल रही जन्मदिन की पार्टी में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब अचानक कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से धावा बोलते हुए एक युवक पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस अचानक हुए हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान पार्टी में मौजूद युवाओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कॉल मिलते ही तत्पर पुलिस पार्टी कुछ ही समय में मौके पर पहुंच गई और हमलावर युवकों में से एक को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य हमलावर मौके से भागने में सफल रहे जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

यह है मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अुनसार ज्योति नगर इलाके में कुछ युवक अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे। पार्टी के दौरान पीड़ित का कुछ लोगों से गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया था। हमलावरों ने युवक पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। हमले के दौरान ही गश्त कर रहे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और एक युवक को दबोच लिया। पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर भागे हुए आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। घायल युवक की पहचान बुराड़ी निवासी अरविंद पांडेय के रूप में हुई है।

कुल्हाड़ी और लाठी डंडे से किया हमला

मूलत: सहरसा बिहार का रहने वाला अरविंद बिजली कंपनी में काम करता है। पकड़े गए युवक सूरज को थाने लेकर गई। उसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। अरविंद ने बताया कि उसके दोस्त राज का जन्मदिन था। उसने लोनी गोल चक्कर के पास पार्टी दी थी। वह अपने दोस्त हिमांशु के साथ पार्टी में पहुंचा था। वहां राज के करीब 20 से अधिक दोस्त मौजूद थे। पार्टी के दौरान उसकी गाना बजाने को लेकर शिवम और सूरज से विवाद हो गया। शिवम और सूरज व उसके चार पांच दोस्तों ने उस पर कुल्हाड़ी और लाठी डंडे से हमला कर दिया। पुलिस ने उसके बयान पर आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें : Delhi CM News : प्राइवेट स्कूलों की मनमानी नहीं चलने देंगे : सीएम