Cyclonic Storm Mocha Update: म्यांमार में तेज बारिश व हवाएं, दुनिया के सबसे बड़े रिफ्यूजी कैंप पर खतरा

0
205
Cyclonic Storm Mocha Update
म्यांमार में तेज बारिश व हवाएं, दुनिया के सबसे बड़े रिफ्यूजी कैंप खतरा

Aaj Samaj (आज समाज), Cyclonic Storm Mocha Update, नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी में पैदा हुआ चक्रवाती तूफान मोचा रविवार को बांग्लादेश के तट पर पहुंच गया। इसके प्रभाव के कारण म्यांमार के कई क्षेत्रों में तेज बारिश हो हुई और रिपोर्टों के अनुसार इस दौरान 195 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। म्यांमार के एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं और मछुआरों से काम रोकने को कहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि बांग्लादेश म यह तूफान पिछले 2 दशके में आया सबसे ताकतवर तूफान हो सकता है।

रिफ्यूजी कैंप में रहते हैं 8.80 लाख रोहिंग्या

दुनिया के सबसे बड़े रिफ्यूजी कैंप पर भी इसका असर होने की आशंका है। वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल आर्गनाइजेशन के मुताबिक, तूफान के चलते अगर बाढ़ या भूस्खलन होता है तो यह बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर स्थित रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप को तबाह कर सकता है। इस रिफ्यूजी कैंप में करीब 8 लाख 80 हजार रोहिंग्या रहते हैं। पांच लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ा मोचा : IMD

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मोचा बीते छह घंटों में 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ा है और इसके रविवार शाम तक बांग्लादेश के कॉक्स बाजार और म्यांमार के क्यौकप्यू को पार करने की आशंका थी। इस दौरान हवा की स्पीड 150-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 175 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

फ्लाइट कोलकाता लौटाया, पूर्वोत्तर भारी बारिश का अनुमान

मोचा की वजह से मौसम खराब होने के चलते कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट को यू-टर्न लेना पड़ा। इस फ्लाइट ने कोलकाता एयरपोर्ट से सुबह 9:05 बजे पोर्ट ब्लेयर के लिए उड़ान भरी। 11:40 बजे पोर्ट ब्लेयर पर इसे लैंड करना था, लेकिन तूफान की वजह से यहां मौसम खराब हो गया, जिसके इसके चलते इसे वापस कोलकाता के लिए मोड़ दिया गया। मोर्चा के प्रभाव से मौसम विभाग ने त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम के कई स्थानों पर भी भारी बारिश का अनुमान जताया है। त्रिपुरा, मिजोरम और दक्षिण मणिपुर में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश के आसार

उत्तर व मध्य भारत सहित देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अब लू चलने की संभावना जताई है। दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं राजस्थान में कई जगह पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। लू की स्थिति अस्थायी रहने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले हफ्ते दिल्ली व आसपास के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : INS Mormugao से ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण, दुश्मनों की अब खैर नहीं

यह भी पढ़ें Maharashtra News: अकोला में दो समुदायों में हिंसक झड़प, धारा 144 लागू

यह भी पढ़ें  Parineeti-Raghav Chadha ने कर ली सगाई, मैचिंग आउटफिट में परफेक्ट लग रहा था कपल

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE