Haryana News: भिवानी में पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, देर रात घर लौट रहा था युवक, सात लोगों ने किया हमला

0
75

Haryana News: भिवानी जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। बवानीखेड़ा इलाके के जमालपुर गांव में रविवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक अपने दोस्तों के साथ घर जा रहा था, इसी बीच रास्ते में सात लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

रास्ते में रोक लाठी-डंडों से पीटा

जमालपुर निवासी 22 वर्षीय शुभम रविवार देर रात अपने दोस्त के साथ घर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और लाठी डंडों से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

गंभीर घायल को देर रात को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बवानीखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

पुलिस कर रही जांच

फिलहाल, पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करा रही है। परिजनों की शिकायत पर इस संबंध में हत्या की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई होगी।

  • TAGS
  • [post_tags]