Punjab News: बिल्डर के घर पर फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 9 एमएम की पिस्टल और कार बरामद

0
190

Punjab News: जीरकपुर में बिल्डर के घर के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई 9 एमएम की एक पिस्टल और एक स्विफ्ट कार बरामद की गई है। कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदात को अंजाम दिया गया था।

आठ राउंड फायरिंग की

पुलिस के अनुसार, जीरकपुर में 14 अक्टूबर 2026 को रात करीब 2:17 बजे एक बिल्डर के घर के बाहर फायरिंग की गई थी। हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाते हुए आठ राउंड गोलियां चलाई थीं। मामले में जीरकपुर थाने में बीएनएस की धाराओं 308(2), 351(3) और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

जालंधर के हैं तीनों आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जालंधर के अलीला चक गांव निवासी 32 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, जालंधर के गुड़े गांव निवासी 21 वर्षीय मनराज सिंह उर्फ मन्ना, और जालंधर के ही चक्क देसराज गांव निवासी 18 वर्षीय राजवीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक तीनों अपराधियों का आपराधिक इतिहास है। तीनों में से दो आरोपी पढ़े-लिखे हैं, जबकि राजवीर सिंह कोई काम नहीं करता।

विश्नोई से संबंधों की जांच

पुलिस के मुताबिक फायरिंग का मकसद फिरौती के लिए डर का माहौल बनाना था। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संभावित संबंधों की भी जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों से हथियार के स्रोत, फर्जी नंबर प्लेट और वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

  • TAGS
  • [post_tags]