Congress Leader Divyanshu Buddhiraja: करनाल से सांसद का चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा 25 अगस्त को लेंगे 7 फेरे

0
65
Congress leader Divyanshu Buddhiraja: करनाल से सांसद का चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा 25 अगस्त को लेंगे 7 फेरे
Congress leader Divyanshu Buddhiraja: करनाल से सांसद का चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा 25 अगस्त को लेंगे 7 फेरे

राहुल गांधी को मिलकर दिया शादी का न्योता
Congress leader Divyanshu Buddhiraja, (आज समाज), करनाल: हरियाणा के करनाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद का चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा जल्द ही शादी के बंधंन में बंधने वाले है। दिव्यांशु बुद्धिराजा की शादी में कुछ ही दिन शेष रह गए है। घर पर शादी की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही है। महमानों को न्योतें दिए जा रहे है। शादी की रस्में 25 अगस्त को चंडीगढ़ में होगी। इससे पहले 8 जून को चंडीगढ़ में दोंनों की सगाई हुई थी।

दिव्यांशु बुद्धिराजा ने साल 2024 में कांग्रेस की टिकट पर करनाल सीट से तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर के सामने चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में दिव्यांशु बुद्धिराजा को 4 लाख 80 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। दिव्यांशु बुद्धिराजा को पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने 2 लाख 19 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।

इन-इन नेताओं को दिया गया न्योता

राहुल गांधी के साथ दिव्यांशु बुद्धिराजा।
राहुल गांधी के साथ दिव्यांशु बुद्धिराजा।

बुद्धिराजा ने खुद दिल्ली जाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को न्योता दिया। इसके अलावा दिव्यांशु बुद्धिराजा ने बताया कि मैंने हरियाणा सीएम नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, दुष्यंत चौटाला, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित सभी कांग्रेस के नेताओं व अन्य मंत्रियों-विधायकों को इनविटेशन दिया है।

पेशे से डेंटिस्ट दिव्यांशु बुद्धिराजा की होने वाली दुल्हन आयना गिल

दिव्यांशु बुद्धिराजा की होने वाली दुल्हन डॉ. आयना गिल पेशे से डेंटिस्ट हैं। उन्होंने पंजाब से बीडीएस और हिमाचल से एमडीएस की पढ़ाई की है। माता-पिता की इकलौती बेटी हैं। उनके पिता अमरदीप सिंह गिल भी डॉक्टर हैं और चंडीगढ़ में खुद का क्लिनिक है। मां गिन्नी दुग्गल मोहाली में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) हैं।

पूरी तरह अरेंज मैरिज, 27 मई को हुई थी आयना से पहली मुलाकात

दिव्यांशु बुद्धिराजा और आयना गिल।
दिव्यांशु बुद्धिराजा और आयना गिल।

दिव्यांशु ने बताया कि यह पूरी तरह अरेंज मैरिज है। रिश्ते की शुरूआत किसी करीबी रिश्तेदार ने की थी, जिन्होंने आयना के परिवार से उनकी शादी की बात चलाई। इसके बाद पहली मुलाकात 27 मई को एक विवाह समारोह में हुई। मुलाकात में ही दोनों परिवारों को एक-दूसरे की सोच और संस्कार पसंद आए । कुछ समय बाद रिश्ता पक्का हो गया।

हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके दिव्यांशु

दिव्यांशु यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। हालांकि असली चर्चा करनाल लोकसभा सीट से मनोहरलाल खट्टर के सामने चुनाव लड़कर मिली। दिव्यांशु के परिवार में उनके पिता लाजपत राय, बड़े भाई हिमांशु बुद्धिराजा, भाभी और दो भतीजे शामिल हैं।

हिमांशु की शादी हांसी के एक साधारण परिवार में हुई है और वह गोहाना की पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच में क्लर्क हैं। दिव्यांशु की मां कुसुम लता का वर्ष 2022 में कोविड महामारी के दौरान निधन हो गया था, जिससे परिवार को गहरा आघात पहुंचा। उनके पिता लाजपत राय रोहतक कमिश्नर आॅफिस से रिटायर्ड हैं।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में खेल कोटे के तहत जल्द होगी भर्ती