बंगा से कांग्रेसी उम्मीदवार तरलोचन सिंह सूंढ की राह हुई आसान : Congress Candidate From Banga

0
716
Congress Candidate From Banga
Congress Candidate From Banga

Congress Candidate From Banga

HEADLINES :
  • बंगा से कांग्रेसी उम्मीदवार तरलोचन सिंह सूंढ की राह हुई आसान :
  • बंगा से चौधरी तरलोचन सिंह सूंढ को पूर्व सांसद सतनाम सिंह कैंथ के बेटे हरप्रीत का समर्थन मिलने पर हुए मिली राजनीतिक मज़बूती
  • तरलोचन सिंह सूंढ की राह हुई आसान
  • तरलोचन सिंह सूंढ का दावा सभी नाराज लोग इकट्ठे होकर कर रहे हैं काम कांग्रेस के लिए काम
  • विरोधियों से अभी रहना होगा सावधान
जगदीश
आज समाज डिजिटल, नवांशहर
Congress Candidate From Banga : बंगा से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चौधरी तरलोचन सिंह सूंढ ने रूठों को मनाने की मुहिम में सफलता हासिल कर ली है। बंगा में कांग्रेस 6 ग्रुप्स में बंटी हुई थी तथा सभी ग्रुपों के पास अच्छा खासा वोट बैंक है। तरलोचन सिंह  डोर 2 डोर जाकर विभिन्न ग्रुपों के में बंटी कांग्रेस को एकजुट करने के लिए मेहनत की तथा सफलता हासिल कर ली। सोमवार को 3-4 दिन की लगातार निजी मुलाकातों के तहत आखिरकार सतनाम सिंह कैंथ के बेटे डॉ हरप्रीत सिंह कैंथ जो के बंगा से टिकट के प्रबल दावेदार थे ने अपने साथियों के साथ सलाह मशविरा करके त्रिलोचन सिंह सूंढ को समर्थन देने की घोषणा की।
डॉ हरप्रीत सिंह कैंथ ने तरलोचन सिंह सूंढ से कहा कि वह अपने साथियों की सलाह पर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए आप को समर्थन देते हैं। क्योंकि कांग्रेस पार्टी चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री के रूप में पेश कर चुकी है इसीलिए बंगा सीट से भी कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधि ही जीतना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमांड प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा स्थानीय जिला स्तर व उनके निजी अपील पर सभी कांग्रेस नेताओं ने उन्हें समर्थन देने  फैसला लिया है।
इस मौके पर उनके साथ रमेश अटारी, सोढी राम सिंह नूरपुर , सरपंच सर्बजीत सिंह सब्बा, सरपंच बलदेव सिंह चेता ,सरपंच मनदीप सिंह ,लम्बरदार अवतार सिंह गोसल, पूर्व चेयरमैन देसराज खानखाना, प्रदीप रिटेंडा, अजायब सिंह झंडेरा, जसवीर सिंह शीरा, समेत लगभग 2 दर्जन दिग्गज कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। इस मौके पर चौधरी तरलोचन सिंह सूंढ का सिरोपा पाकर सम्मानित भी किया गया ।कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चौधरी तरलोचन सिंह सूंढ रहे सभी लोगों का उन्हें समर्थन देने के लिए आभार जताया तथा कहा कि अब कांग्रेस पार्टी एकजुट है। उन्होंने कहा कि विरोधी राजनीतिक पार्टियों से सभी को ख़बरदार रहने पड़ेगा ।चूंकि कांग्रेस पार्टी की मजबूती से वे  बुखला रही है।

वे दर्जनभर लोग जिनका बंगा में था वजूद चौधरी तरलोचन सिंह सूंढ ने टिकट हासिल करने के बाद इन्हें मनाने में हासिल की सफलता(Congress Candidate From Banga)

बंगा। बंगा चौधरी तरलोचन सिंह 0 टिकना हासिल करने के बाद टिकट के दावेदार तथा विभिन्न खंडों में बंटी हुई कांग्रेस को 1 करने में सफलता हासिल कर ली है । अब कांग्रेस जीत की ओर बढ़ गई है कांग्रेस पार्टी के लिए संकट खड़े करने वाले सभी नेताओं को डोर 2 डोर जाकर चौथी तरलोचन सिंह व उनके साथियों ने मशक्कत से बना लिया है । इसके अलावा कांग्रेसी उम्मीदवार तरलोचन सिंह सूंढ की हैल्प दिल्ली से कांग्रेस पार्टी की लीडरशिप पंजाब प्रदेश कांग्रेस की लीडरशिप तथा स्थानीय नेताओं ने भी की है जिस से बंगा में बगावत का झंडा बुलंद करने वाले नेता फिर से कांग्रेस के साथ जुड़ गए हैं। कांग्रेस के साथ फिर से जुड़कर बंगा मित्र चौधरी तरलोचन सिंह सूंढ के लिए काम करने वाले नेताओं में पूर्व सांसद सतनाम सिंह कैंथ के बेटे बेटिकट के प्रबल दावेदार हरप्रीत सिंह कैंथ अब कांग्रेस के लिए अपने समर्थकों सहित काम करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस के साथ चलने वालों में जिला परिषद सदस्य कमलजीत, जरनैल सिंह थादियां, मलकीत सिंह बाडोवाल, हरजीत कौर, सचिन घई, बंगा कांग्रेस सिटी के प्रधान मनजिंदर मोहन बॉबी,कांग्रेस पार्षद कीमती सदी, कांग्रेस पार्षद तलविन्द्र कौर, नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह राय, ठेकेदार रजिंदरसिंह  भी तरलोचन सिंह सूंढ के पक्ष में जुट गए हैं। इसके अलावा बाहरी उम्मीदवार जो बंगा से टिकट के चाहवान थे वह वे अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में लौट गए हैं। अपने क्षेत्र में वापस लौटने वालों में पीपीएस जसवीर सिंह राय, कांग्रेस यूथ विंग की उपाध्यक्ष हरजिंद्र कौर, पूर्व सांसद संतोष चौधरी की बेटी नमिता चौधरी, महिला कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय बलवीर कौर, तथा महेन्द्र सिंह केपी कभी चर्चा रहा मगर वो कभी बंगा नहीं आए।
Congress Candidate From Banga
SHARE