Haryana Weather Update: हरियाणा में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, महेंद्रगढ़ रहा सबसे ठंडा

0
61
Haryana Weather Update: हरियाणा में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, महेंद्रगढ़ रहा सबसे ठंडा
Haryana Weather Update: हरियाणा में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, महेंद्रगढ़ रहा सबसे ठंडा

सामान्य से 2.9 डिग्री नीचे रहा प्रदेश का न्यूनतम तापमान
Haryana Weather Update, (आज समाज), नई दिल्ली: हरियाणा में ठंड बढ़ती जा रही है। सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। सर्दी की दोहरी मार लोगों को सहनी पड़ रही है। दिन में जहां अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा, वहीं रातें भी सामान्य से अधिक ठंडी दर्ज की गर्इं। बात प्रदेश के न्यूनतम तापमान की करें तो औसत तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और यह सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

महेंद्रगढ़ जिले के महेंद्रगढ़ अहर स्टेशन पर प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हिसार में न्यूनतम पारा 4.0 सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस कम है। नारनौल में 4.2 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

8 दिसंबर से और बढ़ेंगी ठंड

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में 8 दिसंबर को फिर से ठंड बढ़ सकती है। उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट की संभावना है।

अधिकतम तापमान में भी गिरावट जारी

मौसम विभाग के अनुसार दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट जारी रही। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। पलवल जिले के पलवल वाटर सर्विस डिविजन (अहर) में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सिरसा में सबसे कम अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। नारनौल में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि रोहतक में यह गिरावट 4.5 डिग्री सेल्सियस रही।

ये भी पढ़ें: हरियाणा सीईटी ग्रुप सी का रिजल्ट जारी