Cold Weather Persists: ठंड का जलवा बरकरार, शुष्क हवाएं और जोर पकड़ेंगी

0
511
Cold Weather Persists

आज समाज डिजिटल, नारनौल:

Cold Weather Persists: ठंड का चरम आगाज मैदानी राज्यों पर लगातार व्यापक रूप से जारी है और ठंड अपने तीखे तेवरों से आगाज किए हुए हैं। जिला महेंद्रगढ़ पर आमजन पर सर्दी का जलवा बरकरार है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डा. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी बफीर्ली हवाओं की वजह से लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है और जिसकी वजह से सूबे के साथ जिला महेंद्रगढ़ पर सर्दी के सभी रूपों का सितम जारी है।

Read Also: Accused Killed Salesman Arrested: शराब के ठेके के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज Cold Weather Persists

आज मंगलवार को जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस व महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज नारनौल सम्पूर्ण हरियाणा में ठंडा स्थान के हिसाब से दूसरे स्थान पर काबिज है और आज फतेहाबाद 4.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान की वजह से प्रथम पायदान पर है। जिला महेंद्रगढ़ पर बारिश की संभावना बिल्कुल नही है और जिला महेंद्रगढ़ में अगले एक दो दिन इसी प्रकार की मौसम दशाएं रहने की संभावनाएं हैं।

Read Also: Kidnapping and Raping A Woman: महिला का अपहरण कर दुष्कर्म में दो नामजद

सूर्य और बादलों के बीच लुकाछिपी Cold Weather Persists

आज जिला महेंद्रगढ़ में सूर्य और बादलों के बीच लुकाछिपी ही देखने को मिली। अगर कहीं सूरज दिन के समय निकलता भी है तो धुंधले वातावरण के कारण तपिश में कमी बनी रहने के कारण आमजन को ठंड से राहत नहीं मिली और आमजन अलाव और हीटर से सिकते नहर आए व बाजार में आवाजाही कम रही।

शुष्क हवाएं और ज्यादा जोर पकड़ेंगी Cold Weather Persists

बफीर्ले हिमालय से मध्य सप्ताह में उत्तरी पश्चिमी शुष्क हवाएं और ज्यादा जोर पकड़ेंगी और दिन के तापमान के साथ रात के तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी। जिसके वजह से शीतलहर और कोल्ड डे की फिर से स्थिति बनने की संभावनाएं हैं। जनवरी के अंत तक अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे ही बने रहने की उम्मीद है।

हवा तेज होने के कारण आने वाले एक दो दिनों से लेकर सप्ताहांत तक जिला महेंद्रगढ़ से कोहरा और धूंध छटने और धूप निकलने के आसार बनेंगे।

Read Also: Read Also: Anganwadi Workers Demonstrated: आंगनवाड़ी वर्कर एवं हैल्परों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Read Also: Golden Opportunity For Job बिना परीक्षा नौकरी पाने का सुनहरी मौका, करें आवेदन

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE