Cold Wave in 2021: 21 साल बाद टूटा ठंड का रिकॉर्ड, माइनस 2 डिग्री पर जमी बर्फ

0
796
Cold Wave in 2021

अमित वालिया, लोहारू :

Cold Wave in 2021: रविवार को ठंड ने लोहारू हल्के में 21 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार तड़के खेतों में हर जगह बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही थी।(Cold Wave in 2021) वही खेतों में फसलों की सिंचाई के लिए लगाए गए स्प्रिंकलर सिस्टम भी पूरी तरह से ठप हो गए।

कड़ाके की ठंड के चलते सुबह का तापमान माइनस 2 डिग्री पर पहुंच गया। जिसके कारण खेत बर्फ बन गए। दिसंबर महीने में माइनस में पहुंचे टेंपरेचर से सरसों और सब्जियों की फसलों में खासा नुकसान होने की उम्मीद है। वहीं गेहूं और अन्य फसलों को कड़ाके की ठंड से फायदा होगा।

Read More : Cold Wave in 2021: 2 दिनों से पड़ रहा पाला, चल रही है शीतलहर

बाहर खड़े वाहनों पर बर्फ की जमी सफेद चादर Cold Wave in 2021

शनिवार रात को खासी ठंड व तेज हवाएं चल रही थी। इसके चलते आसमान में धुंध नहीं आई और रविवार पूरा इलाका बर्फ की चादर से ढक गया। बाहर खड़े वाहनों पर बर्फ की सफेद चादर जम गई वही क्षेत्रों में सब्जियों और फलों पर बर्फ ने अपना कहर बरपाया है।(Cold Wave in 2021)

सुबह तेज धूप निकलने के बावजूद भी करीब। 9 बजे तक बर्फ फसलों पर से नहीं पिघल पाई। इस बर्फबारी से अगेती सरसों व सब्जियों की फसलों में खासा नुकसान देखा जा रहा है। गौरतलब है कि वर्ष 2000 में दिसंबर माह में तापमान माइनस 1 डिग्री पर पहुंच गया था। इस कड़ाके की ठंड के बीच दिसंबर 2021 में तापमान का रिकॉर्ड टूटते हुए -2 डिग्री पर पहुंच गया है।

Also Read : Haryana Central University के आठ विद्यार्थियों को मिला प्लेसमेंट

Connect With Us: TwitterFacebook
SHARE