Kurukshetra News: आज कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर आएंगे सीएम नायब सैनी

0
85
Kurukshetra News: आज कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर आएंगे सीएम नायब सैनी
Kurukshetra News: आज कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर आएंगे सीएम नायब सैनी

गीता जन्मस्थली का करेंगे दौरा, अनुभव केंद्रों का लेंगे जायजा
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर आएंगे। यहां पर सीएम नायब सैनी आज गीता की जन्मस्थली का दौरा करेंगे। महाभारत थीम पर बन रहे अनुभव केंद्र का निरीक्षण करेंगे। इस दौरे के दौरान सीएम नायब सैनी पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

सीएम के निरीक्षण को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई है। गीता महोत्सव के लिए हो रहे विकास कार्यों की प्रगति पर भी सीएम नजर रखेंगे।

205 करोड़ रुपए की लागत बनाए जा रहे 5 महाभारत अनुभव केंद्र, दो का हो चुका उद्घाटन

यहां पर करीब 205 करोड़ रुपए की लागत से कुल 5 महाभारत अनुभव केंद्र बनाए जा रहे हैं। इनमें से पहले और दूसरे केंद्र का उद्घाटन हो चुका है। अब तीसरे, चौथे और 5वें केंद्र का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव से पहले किया जाना है।

सीएम का दौरा इसी तैयारियों की समीक्षा के मद्देनजर हो रहा है। वे यह जानने पहुंचे हैं कि थीम आधारित केंद्रों में कितना काम बाकी है और उद्घाटन से पहले क्या-क्या दुरुस्त करने की जरूरत है।

लाइव देख सकेंगे महाभारत के दृश्य

महाभारत थीम पर बने पर रहे अनुभव केंद्र में श्रद्धालु और पर्यटक आधुनिक तकनीक के जरिए महाभारत के दृश्य और प्रसंगों का लाइव (जीवंत) अनुभव करेंगे। इसके एक केंद्र में चक्रव्यूह संरचना, योद्धाओं के ध्वज, और तीरंदाजी के सेटअप होंगे। श्रद्धालु और पर्यटकों को लुभावने के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किए सीईटी एडमिट कार्ड