Charkhi Dadri News : नरेंद्र मोदी ने बदली देश की तस्वीर, अब देश में प्रगति व विश्वास का माहौल: श्याम सिंह राणा

0
118
Narendra Modi has changed the face of the country, now there is an atmosphere of progress and trust in the country Shyam Singh Rana
स्थानीय पत्रकारों से बातचीत करते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा।

(Charkhi Dadri News) चरखी दादरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 11 सालों में लगातार देश के लिए काम करते हुए भारत की तस्वीर बदल दी है। पूरी दुनिया में देश की छवि निखरी है। अब देश में प्रगति और विश्वास का वातावरण है।कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बीजेपी कार्यालय मंगल कमलम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बने आज 11 साल हो गए है। इससे पहले नरेन्द्र मोदी 13 सालों तक गुजरात के मुख्यमंत्री भी थे हैं और यही समय उनकी कार्यशैली के लिए अहमियत रखता है। गुजरात में उनके द्वारा किए गए बेहतरीन कार्यों के चलते ही देश के लोगों का मन बना कि अब देश के लिए मोदी ही सही है। तभी लोगों ने मोदी को देश के विकास के लिए सबसे बड़ा विकल्प माना और उन्हें देश कर प्रधानमंत्री बनाया।

अब भारत ने दुनिया के सामने अपनी ताकत को दिखा दिया है

उन्होंने कहा कि देश के लोगों की मंशा के अनुरूप ही मोदी ने पिछले 11 सालों में देश की तस्वीर बदल दी है। पूरी दुनिया में देश की छवि निखरी है। अब पूरे देश में प्रगति और विश्वास का माहौल है। उन्होंने कहा कि इससे पहले जब देश में कांग्रेस सरकार थी तो हर दिन घोटाले सामने आते थे। भ्रष्टाचार चरम पर था। अभी तक भाजपा पर ऐसे कोई आरोप नहीं है। श्री मोदी ने 11 सालों में देश में सुधार किए है। पहले की सरकार सेना तक को कारवाही करने से रोकती थी। अब नरेंद्र मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ सेना को खुली छूट दी है और इसी का नतीजा है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत देश के दुश्मनी को मुंह तोड़ जवाब दिया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी की सोच की बदौलत आज हम आत्मनिर्भर भारत हो गए है। सेना के हथियार भी अब हम खुद बना रहे है। अब भारत ने दुनिया के सामने अपनी ताकत को दिखा दिया है।

कृषि मंत्री ने कहा कि आज देश अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर है। कांग्रेस राज ने हम 15 स्थान पर थे। श्री मोदी के विकसित भारत, स्टैंडअप इंडिया, मेक इन इंडिया, मेड इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा लोन आदि जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं ने देश के हर वर्ग का उत्थान किया है, जिसकी बदौलत देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल के दौरान सडक़, रेल व वायु मार्ग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बिजली आदि सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।

श्री नरेंद्र मोदी के 2027 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए हरियाणा में भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में काम हो रहा है

उन्होंने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी के 2027 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए हरियाणा में भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में काम हो रहा है। हरियाणा विकसित भारत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा और इस कार्य के लिए पूरा हरियाणा वचनबद्ध है। पिछले 11 सालों में हरियाणा में भी अभूतपूर्व विकास हुआ है। कृषि मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सांजरवास गांव में पौधारोपण भी किया।इस मौके पर विधायक सुनील सतपाल सांगवान, विधायक उमेद पतुवास,जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर,जिला महामंत्री राष्ट्रदीप, नगर मंडल अध्यक्ष नीतू गोयल, युवा जिला उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, चिकित्सा परकोष्ठ संजीव मडिय़ा सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Charkhi Dadri News : मोहित चौधरी ने राज्यसभा सांसद किरण चौधरी व केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी से की मुलाकात