Charkhi Dadri News : जनता दरबार में विधायक सुनील सांगवान ने सुनी जनता की फरियाद

0
57
MLA Sunil Sangwan heard the grievances of the people in the public court
जन समस्या सुनते विधायक सुनिल सांगवान।

(Charkhi Dadri News) चरखी दादरी। भाजपा के दादरी विधायक सुनील सांगवान ने कैंप कार्यालय में जनता दरबार लगाते हुए जनता की फरियाद सुनी। इस दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने बारे निर्देश दिये। कहा कि अपने क्षेत्र का विकास करवाना उनका कर्तव्य है और उनका प्रयास है कि दादरी हलका हरियाणा का अग्रणी हलका बने।

विधायक सुनील सांगवान ने रविवार को कैंप कार्यालय में लगाये जनता दरबार में एक-एक करके सभी की समस्याएं सुनीं और कुछ का मौके पर निराकरण करा दिया। बाकी के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि वे जनता की समस्याओं का निराकरण करने व क्षेत्र के विकास को लेकर समर्पित हैं। लोगों की समस्याएं और सर्व समाज की सेवा ही उनकी राजनीति का मकसद है। विधायक ने कहा कि विकास के मामले में दादरी प्रदेश का सबसे अग्रणी हलका बनेगा।

इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ धरातल पर विकास कार्य करवाने के लिए करोड़ों रुपए की योजनाओं को मंजूरी दी है। आगामी दिनों में इस क्षेत्र में धरातल पर विकास दिखाई देगा। प्रदेश की नायब सरकार द्वारा पूरे हरियाणा के साथ दादरी हलका में विकास के लिए लगातार परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं। आने वाले समय में सडक़, बिजली, पानी व सीवर सहित अधिकांश समस्याओं को स्थाई समाधान होगा।

Charkhi Dadri News : स्वच्छता प्रहरियों को मिले ई रिक्षा, विधायक का आभार जताया,स्वच्छ भारत स्वच्छ बाढड़ा मिशन के तहत आठ गांवों को ई रिक्षा सौंपी