मनोहर लाल खट्टर राज में हरियाणा के श्रीलंका से भी बद्तर हालात – चंद्रकला

0
348
Chandrakala Khatod
Chandrakala Khatod

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
पूरे प्रदेश में चल रहे आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत पार्टी के प्रति लोगों के जोश व जूनून को देख कर यह दावे के साथ कहा जा सकता है कि आम आदमी पार्टी की 29 मई को कुरुक्षेत्र में होने वाली रैली अब तक की सभी रैलियों के रिकार्ड तोड़ देगी।

यह भी पढ़ें : करनाल के जिला सचिवालय मुख्य गेट पर बड़ी तादाद में अपने बीवी बच्चों सहित पहुंचे प्रवासी भट्ठा मजदूर

29 मई को होने वाली रैली भ्रष्ट भाजपा के तंबू उखाड़ फेंकेगी – चंद्रकला खातोद

Chandrakala Khatod
Chandrakala Khatod

इस रैली में प्रदेश के सभी जिलों से कम से कम 3 लाख से भी ज्यादा लोग हिस्सा लेंगें।इस रैली में उमड़ने वाली भारी भीड़ कांग्रेस और भाजपा जैसी लूटेरी व भ्रष्ट पार्टियों के तंबू उखाड़ फेंकेगी। उपरोक्त विचार आम आदमी पार्टी दक्षिण जोन हरियाणा कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रकला खातोद ने बुधवार को देर सांय तक चले सदस्यता अभियान के उपरांत व्यक्त किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज का हर वर्ग हरियाणा में इस मौजूदा भाजपा सरकार से परेशान है। सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है।लोग महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं।हर दिन पैट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं। फलों और सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं।

शिक्षा और स्वास्थ्य भी पूरी तरह से चौपट है

गरीब जनता के पास काम धंधा नहीं है और ऊपर से मंहगाई ने तो गरीब जनता का बुरा हाल कर दिया है। शिक्षा और स्वास्थ्य भी पूरी तरह से चौपट है। स्कूलों में अध्यापक नहीं हैं तो अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं।बिजली का कोई शैडयूल नहीं है लोगों व पशुओं का गर्मी में बुरा हाल है न ही समय पर बिजली आ पा रही है और न ही समय पर पानी ही मिल पा रहा है। देश में सबसे अधिक बेरोजगारी दक्षिण हरियाणा में है। तीन साल से कोई भर्ती नहीं हो रही है और अगर कोई भर्ती होती है तो उसके पेपर आउट हो जाते हैं। नौजवान डिग्रीयां लेकर घूम रहे हैं उन्हें कोई 5 हजार की भी नौकरी नहीं मिल पा रही है।

सरकार की आंख खोलने के लिए रैली में बढ़ चढ़ कर भाग लेना होगा

भाजपा केजरीवाल पर सब कुछ फ्री बांटने का आरोप लगा रही है लेकिन हरियाणा में तो कुछ भी फ्री नहीं बांटा जा रहा है लेकिन फिर भी हरियाणा के हालात श्रीलंका से भी बदतर हैं।लोग सरकार की मनमानी को लेकर सड़कों पर हैं लेकिन सरकार जनता की समस्यायों पर ध्यान न देकर हरियाणा को लूटने में लगी है।खातोद ने कहा कि अगर हमें हरियाणा को श्रीलंका जैसे हालात से बचाना है तो अब आम आदमी को आप पार्टी के पक्ष में उठ खड़ा होना होगा तथा सरकार की आंख खोलने के लिए 29 मई को होने वाली रैली में बढ़ चढ़ कर भाग लेना होगा।

यह भी पढ़ें : निरंकारी बाबा हरदेव सिंह की स्मृति में समर्पण दिवस, आज विशाल निरंकारी संत समागम का होगा आयोजन

यह भी पढ़ें : शहीद सोसायटी का समस्या समाधान के लिए मुख्यमंत्री को पत्र

यह भी पढ़ें : कलवेहड़ी गांव में वर्षों पुरानी जोहड़ की समस्या से ग्रामीणों को जल्द मिलेगी निजात : विधायक हरविन्द्र कल्याण

यह भी पढ़ें : सीजेएम सुश्री जसबीर ने उप-मंडल विधिक सेवा समिति, इंद्री के कार्यों का किया अवलोकन

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE