Chandigarh News : सुनील लता के हाथ में पहना सोने का कंगन किसी ने लिया काटा

0
143
Someone cut off the gold bracelet worn by Sunil Lata
पीड़ित महिला मीडिया को जानकारी देते हुए का दृश्य
  • लूट से पहले पीड़िता को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश दिया कर

(Chandigarh News) डेराबस्सी। डेराबस्सी से रोहतक जा रही बस में सवार पंचकूला की सुनील लता के हाथ में पहना सोने का कंगन किसी ने तोड़ लिया। लूट से पहले पीड़िता को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया गया। जब उसे होश आया तो उसके बाएं हाथ में पहना सोने का कंगन गायब था। नशे के कारण तबीयत बिगड़ने पर पीड़िता को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लूट की शिकार पंचकूला के सेक्टर 25 निवासी जयपाल की पत्नी सुनील लता (50) ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी ननद और बेटियों से मिलने नीलो खेड़ी और रोहतक जाने के लिए घर से निकली थीं। वह चंडीगढ़ रोडवेज की बस में पंचकूला से डेराबस्सी बस स्टैंड आई थीं। उनके पास काफी सामान था, जब वह डेराबस्सी से रोहतक जाने वाली बस में चढ़ने लगीं तो उन्हें धक्का दे दिया गया।

इसके बाद वह कनेक्टर के बगल वाली बस में आगे वाली सीट पर बैठ गई। उसने पहले टिकट भी ले लिया। लेकिन टिकट लेने के बाद वह बेहोश हो गई। लालड़ू के पास पहुंचने पर जब उसे होश आया तो उसके बाएं हाथ में पहना सोने का कंगन गायब था, जिसके बाद उसने बस कनेक्टर को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। जिसके बाद उसने बस को एक तरफ लगवाया और पीसीआर को कॉल की। सुनील लता ने बताया कि उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे डेराबस्सी सिविल अस्पताल लाया गया।

Chandigarh News : ब्लूरिज-2 कॉलोनी के मनीष कम्बोज को चुना गया प्रधान