Chandigarh News : वन लव का प्रोजेक्ट दीया करेगा गर्ल्स को सशक्त

0
306
Chandigarh News
Chandigarh News, चंडीगढ़: वन लव सोशल फाउंडेशन द्वारा प्रोजेक्ट दीया गर्ल्स को सशक्त करेगा। यह एक खास प्रोजेक्ट है जिसके अंतर्गत गर्ल्स को उनके स्वास्थ्य के प्रति न सिर्फ जागरूक किया जाएगा बल्कि उनको सेनेटरी पैड भी बांटे जाएंगे। वन लव सोशल फाउंडेशन की फाउंडर चांदनी मल्होत्रा चुग ने गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल भारगो कैंप में इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की।
उन्होंने बताया कि इस मौके पर पीरियड पॉजिटिविटी और उसकी जागरूकता पर सेशन का आयोजन किया गया। यह आयोजन गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल भारगो कैंप में किया गया। इस मौके पर संस्था की फाउंडर चांदनी मल्होत्रा चुग ने गर्ल्स को बताया कि पीरियड्स के दौरान क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने गर्ल्स को उनके स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया। चांदनी मल्होत्रा चुग ने इस मौके पर स्टूडेंट्स को सैनिटरी पैड बांटे। उन्होंने कहा कि लड़कियों को सुरक्षित रहना सबसे आवश्यक है क्योंकि गर्ल्स देश के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस मौके पर जालंधर स्थित स्कूल की प्राचार्य इरविंदर कौर और काउंसलर शैफाली शर्मा भी मौजूद रहीं। इस मौके पर इरविंदर कौर ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास लगातार किए जाने चाहिए। इसकी वास्तव में कई स्कूलों में अब ज्यादा आवश्यकता है।