(Chandigarh News) चंडीगढ़। प्रशासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा एवं व्यसन से संबंधित प्रतिक्रिया हेतु एक क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम यूटी गेस्ट हाउस, चंडीगढ़ में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय चगती, सचिव स्वास्थ्य, चंडीगढ़ प्रशासन थे, जिनके साथ अनुराधा चगती, सचिव समाज कल्याण की गरिमा मयी उपस्थिति भी रही। इस कार्यक्रम में 70 चिकित्सकों ने भाग लिया, जिनमें आयुष्मान आरोग्य मंदिरों शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तथा आपातकालीन चिकित्सा अधिकारियों सहित पूरे केंद्र शासित प्रदेश के चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल थे।
यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय नशा एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस की स्मृति में आयोजित किया गया और यह समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जून 2025 में आयोजित की जा रही जन जागरूकता गतिविधियों की श्रृंखला का हिस्सा था।cजिसमें अग्रिम पंक्ति के चिकित्सा पेशेवरों को नशे की बढ़ती समस्या पर गहराई से जागरूक किया गया। सत्र संवादात्मक और जान कारीपूर्ण रहे, जिनमें नशे की स्क्रीनिंग, रोकथाम और उपचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को MANAS हेल्पलाइन 1993 और राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन 14446 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई, जिनके माध्यम से लोग नशा संबंधित गतिविधियों की सूचना दे सकते हैं और परामर्श या सहायता प्राप्त कर सकते हैं।इस कार्यक्रम को उपस्थित चिकित्सकों द्वारा अत्यंत सराहा गया, जिन्होंने इसे अपने दैनिक कार्यों के लिए व्यावहारिक और लाभकारी बताया। यह पहल चंडीगढ़ प्रशासन की इस प्रतिबद्धता को और बल देती है कि वह एक जागरूक, उत्तरदायी और नशा-मुक्त स्वास्थ्य सेवा तंत्र का निर्माण करे।
Chandigarh News : कसौली क्लब में भव्य ध्वजारोहण समारोह के साथ कसौली सप्ताह 2025 की शुरु