Chandigarh News: कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णलाल ने निष्कासित नेताओं की हरकतों की कड़ी आलोचना की

0
154
Chandigarh News
Chandigarh News:  कांग्रेस के प्रवक्ता  कृष्णलाल ने कांग्रेस पार्टी से निष्कासित नेता*अनवर उल हक़** के नेतृत्व में अन्य निष्कासित नेताओं द्वारा चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रभारी श्री विदित चौधरी से मुलाक़ात किए जाने पर कड़ी आलोचना की है।उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ये निष्कासित नेता अब पार्टी का हिस्सा नहीं हैं और उनकी किसी भी सलाह की कांग्रेस पार्टी को कोई आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस पार्टी इस समय सांसद श्री मनीष तिवारी के कुशल नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष श्री एचएस लक्की की अध्यक्षता में पूरी मजबूती से चंडीगढ़ की जनता की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठा रही है। कृष्णलाल ने कहा कि चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्टी  में श्री लक्की की अध्यक्षता और श्री मनीष तिवारी की लोकप्रियता के  कारण लोकसभा चुनाव कांग्रेस ने विजय हासिल की  है कांग्रेस ने इस बार विजय हासिल की  है और  कई सालों के बाद पार्टी ने निगम चुनावों  में कांग्रेस के वरिष्ठ डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद पर जीत हासिल कर पार्टी का परचम लहराया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि ये निष्कासित नेता लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को हराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे, लेकिन श्री मनीष तिवारी की लोकप्रियता और श्री लक्की की संगठनात्मक अध्यक्षता के चलते पार्टी ने शानदार विजय प्राप्त की।
अंत में उन्होंने कहा कि सांसद श्री मनीष तिवारी संसद में और एचएस लक्की शहर में जनता की आवाज़ को जोर-शोर से उठा रहे हैं और कांग्रेस पार्टी चंडीगढ़ में मज़बूती से आगे बढ़ रही है।