Chandigarh News: सामुदायिक वृक्षारोपण अभियान आयोजित

0
79
Chandigarh News
Chandigarh News:  पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज सेक्टर 27डी, चंडीगढ़ में फायर अवेयरनेस एंड सेफ्टी एसोसिएशन (एफएएसए), रेज़िडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 27डी और भारत विकास परिषद ईस्ट-1के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर चंडीगढ़ नगर निगम की मेयर हरप्रीत कौर बबला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पृथ्वी के पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने और जलवायु परिवर्तन से मुकाबला करने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना अत्यंत आवश्यक है। यह अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी धरती को संरक्षित रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष दविंदर सिंह बबला विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे पर्यावरणीय अभियानों में सक्रिय भागीदारी करें और एक हरित, स्वस्थ और सतत भविष्य की दिशा में मिलकर काम करें।
एफएएसए के फाउंडर प्रेसिडेंट अध्यक्ष जसज्योत सिंह अलमस्त एवं रेज़िडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन शिखा निज्जावन ने संयुक्त बयान में बताया कि इस अभियान में स्थानीय निवासियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया और सेक्टर 27डी के विभिन्न पार्कों में लगभग 500 पौधे रोपे गए।
भारत विकास परिषद ईस्ट-1 की प्रेसिडेंट नीलम गुप्ता ने सभी लोगों से पेड़ों के महत्व को समझने और इसके प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।